Ticker

6/recent/ticker-posts

नीम करोली बाबा: नीम करोली बाबा की इन बातों में छिपा है अमीर बनने का राज, हमेशा भरी रहती है तिजोरी

नीम करोली बाबा: नीम करोली बाबा एक महान संत हैं जिन्हें हनुमान जी का अवतार माना जाता है। मार्क जुकरबर्ग, स्टीव जॉब्स भी उनके भक्त हैं। उन्होंने अमीर बनने के अचूक उपाय बताए हैं जिससे बहुत से लोग अमीर बने हैं।


धार्मिक मान्यता है कि जो भी नीम करौली बाबा के पास आया वह कभी खाली हाथ नहीं गया। उनके आशीर्वाद से कई लोगों के जीवन में सुधार आया है। नीम करौली बाबा ने धनवान बनने के कई उपाय बताए हैं जो कारगर साबित हुए।


नीम करौली बाबा कहते हैं कि जिसका धन कोष खाली नहीं होगा तो भरेगा कैसे। इसलिए धन का व्यय अति आवश्यक है। सही अर्थों में धनी वही है जिसे धन की उपयोगिता का ज्ञान है।

पैसा कमाने से इंसान तब तक अमीर नहीं बनता, जब तक उसमें मदद करने की भावना न हो। जिसका धन किसी के काम ना आ सके वो अमीर होते हुए भी गरीब है। असहायों की मदद करने से भगवान स्वयं आपकी मदद करते हैं और धन का भंडार भरते हैं।

नीम करौली बाबा के अनुसार चरित्र, व्यवहार (कर्म) और ईश्वर में आस्था ही जीवन के असली रत्न हैं। अगर आपका जीवन इन तीनों से भरा हुआ है तो अपने आप को कभी गरीब मत समझिए। यही असली धन है। पैसा आएगा और जाएगा, लेकिन लोग आपके कार्यों, भावनाओं और सामाजिक कल्याण को हमेशा याद रखेंगे।

धन का सदुपयोग व्यक्ति को समृद्ध बनाता है। नीम करौली बाबा कहते हैं कि एक धनी व्यक्ति में न केवल धन कमाने की क्षमता होनी चाहिए बल्कि उसे खर्च करने की क्षमता भी होनी चाहिए।

नीम करौली बाबा के अनुसार जो व्यक्ति अपनी कमाई का एक हिस्सा दान में खर्च करता है, उसे कभी किसी की ओर हाथ बढ़ाने का मौका नहीं मिलता।

Post a Comment

0 Comments