Ticker

6/recent/ticker-posts

#अब कोविड -19 के बाद आयी एक और नयी बिमारी | #जाने क्या है ब्लैक फंगस के लक्षण और जिनको होता है ब्लैक फंगस | #What is black fungal disease symptoms | #Black fungus symptoms after COVID | #Mucormycosis treatment

 ब्लैक फंगस के लक्षण क्या है । Black fungus symptoms:

#अब कोविड -19 के बाद आयी एक और नयी बिमारी | #जाने क्या है ब्लैक फंगस के लक्षण और जिनको होता है ब्लैक फंगस | #What is black fungal disease symptoms | #Black fungus symptoms after COVID | #Mucormycosis treatment


कोरोना के साथ- साथ अब  ब्लैक फंगस महामारी भी इन दिनों बढ़ती जा रही है। कोविड-19 से ठीक होने के बाद लोग म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) की चपेट में आ रहे हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि आप ब्लैक फंगस से संक्रमित हो जाते है लेकिन आप पहचान नहीं पाते हैं। अगर आप ब्लैक फंगस की पहचान करना चाहते है तो आपको 6 लक्षणों की बिल्कुल भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

कोविड-19 की दूसरी लहर ने तो पहले से ही लोगों का जीना कठिन कर रखा है और अब कोरोना खत्म हुआ नही साथ ही ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के मामले दिनो-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ब्लैक फंगस के कारण तेजी से संक्रमण बढ़ते जा रहे है इसलिए अब ब्लैक फंगस को भी महामारी घोषित किया जा चुका है। देश में 12000 से भी ज्यादा लोग कोरोना के बाद ब्लैक फंगस से संक्रमित हो चुके हैं और सैकड़ों लोगो की ब्लैक फंगस की वजह से की मौत भी हो चुकी है। दिल्ली में ही ब्लैक फंगस के 700 से भी ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य दूसरे राज्यों में भी म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) से संक्रमित लोगों की संख्या दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। अब कोरोना के बाद ब्लैक फंगस को दूर करने की दवाओं की भी कमी पड़ रही है। इसलिए अब हमें खुद से ही इस महामारी (ब्लैक फंगस) से बचने के उपाय तलाशने होंगे।

कई बार तो हम बीमारी के सामान्य लक्षणों को देखते हुवे भी उनको इग्नोर कर देते हैं, जो की  बाद में किसी गंभीर बीमारी का कारण बनकर सामने आते है। यहां हम आपको बहुत ही  सामान्य दिखने वाले ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के कुछ खास लक्षण बता रहे हैं जिनको नजरअंदाज (ignore) नहीं करना चाहिए। अगर आप इन सामान्य दिखने वाले लक्षणों पर जल्दी ध्यान देते हैं और वक्त रहते इलाज करा लेते हैं तो ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे करें फंगस की पहचान।

डॉक्टर ने इन लोगों को किया ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) से सतर्क

डॉक्टर मानते हैं कि ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के लक्षणो को देखकर भी लोग उन्हे अनदेखा कर रहे हैं। जयपुर (राजस्थान) मे स्थित सीएल पंवार अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Member homeopathic medical association of india) के सदस्य डॉक्टर एन सी पंवार ने बताया कि अगर हम सही समय पर ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के लक्षणों की पहचान कर लेते है तो हम इससे बच सकते है।

डॉक्टर ने बताया कि अब इन दिनों मे उन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है जो कोविड-19 (कोरोना वाइरस) से ठीक हो रहे हैं या फिर जो डायबिटीज (मधुमेह) के मरीज हैं। क्योंकि 99% तो यही लोग ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) से संक्रमित हो रहे है।

ब्लैक फंगस के सबसे आम लक्षण है: चेहरे का आकार बदलना, काली पपड़ी बन जाना, आंशिक पक्षाघात (लकवा), सूजन, लगातार सिर मे दर्द होना, जबड़े की हड्डियों मे दर्द होना आदि।

आंशिक पक्षाघात का अर्थ: पक्षाघात यानि लकवा मारना (Paralysis) उसे कहते है जब एक या एक से अधिक मांसपेशीयो के समूह की मांसपेशीया पूर्णतः काम करना बंद कर देती है यानि मांसपेशी काम करने मे असमर्थ हो जाती है। पक्षाघात (लकवा) से प्रभावी अंग की संवेदन-शक्ति समाप्त हो सकती है या फिर उस भाग को हिलना या घुमाना असम्भव हो जाता है। यदि दुर्बलता (कमजोरी) आंशिक है तो उसे आंशिक पक्षाघात कहते हैं। 

1. आंखों में जलन होना:

ब्लैक फंगस के कारण सबसे ज्यादा आंखों में दर्द होता है। नाक और मुंह से संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस आंखों तक बहुत जल्दी पहुंचता है। ब्लैक फंगस से संक्रमित होने के बाद आंखों का दोबारा प्रत्यारोपण करना भी संभव नहीं है।

प्रत्यारोपण का अर्थ: अंग प्रत्यारोपण का मतलब होता है की किसी के शरीर से एक स्वस्थ और कार्यशील अंग (Body Part) निकाल कर उसे किसी दूसरे के शरीर के क्षतिग्रस्त या विफल अंग की जगह प्रत्यारोपित करना, अगर किसी रोगी के एक अंग को उसी रोगी के किसी दूसरे अंग में प्रत्यारोपित करते है तो भी अंग प्रत्यारोपण ही कहाँ जाता है। अंग देने वाला व्यक्ति यानि अंग दाता जीवित या फिर मृत व्यक्ति दोनो हो सकते है।

2. चेहरा सुन्न हो जाना

ब्लैक फंगस का संक्रमण नाक के जरिये संक्रमित व्यक्ति के मुंह और जबड़े पर भी हमला करता है। कई मरीजों यहा भी देखा गया है कि उनका चेहरा सुन्न (face numbness) हो जाता है। संक्रमित व्यक्ति के हाथ-पैर सुन्न होना आम बात है लेकिन चेहरा दुर्लभ है। इसलिए अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है, तो जांच जरूरत करवाए है।

3. तेज सिरदर्द होना

डॉक्टर एन सी पंवार के अनुसार, जैसे कोविड-19 मुंह और नाक से शरीर में प्रवेश करता है उसी तरह ही ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) भी मुंह और नाक से शरीर में प्रवेश करता है जिससे आपको तेज सिरदर्द हो सकता है। अगर आप कोविड-19 से ठीक हो चुके है और आप अच्छे से सो भी रहे है तथा आपका खान-पान भी सही है,लेकिन इसके बावजूद भी बिना किसी वजह के सिरदर्द महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। हो सकता है कि आप ब्लैक फंगस वायरस से संक्रमित हो चुके हो।


4. नाक के आसपास काले रंग के धब्बे नजर आना

वैसे तो ब्लैक फंगस का वाइरस नाक से अंदर जाता है इसलिए आपको नेजल के आस-पास आपको काले रंग के धब्बे दिखाई दे सकते है, अगर आपको धब्बे दिखाई दे तो तुरंत अलर्ट हो जाएँ। इस तरह के निशान ही म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस ) के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ज़्यादातर तो नाक तब बंद होती है जब आपको सर्दी खांसी-जुकाम हो जाता है। लेकिन कोविड-19 से ठीक होने के बाद अगर आप बिलकुल ठीक है लेकिन फिर भी नाक अचानक से ब्लॉक हो जाती है तो समझिए आप ब्लैक फंगस वाइरस से संक्रमित हो चुके है। नाक बंद होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

5. चेहरा का एक साइड सूजा हुआ दिखना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लैक फंगस वाइरस की वजह से आपके चेहरे के किसी भी एक हिस्से में सूजन दिखाई दे सकती है। जब आपकी नजर सूजे हुवे एरिया पर पड़ती है तो भी बहुत तेज दर्द होता है। वैसे तो आमतौर पर चेहरे पर सूजन की कई बहुत सारी वजह हो सकती हैं जैसे की रात में ठीक से नींद ना ले पाना या फिर ज्यादा देर तक सोना तथा मसूड़ों से जुड़ी समस्या के चलते भी चेहरे पर सूजन आ जाती है।

परंतु अगर आपको ऐसी कोई भी समस्या नहीं है और फिर भी सूजन दिखाई दे रही है तो ये ब्लैक फंगस का लक्षण हो सकता है। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

6. दांत का ढीलापन और मसूड़ों में सूजन 

बिना किसी वजह के दांतों में दर्द होना, मसूड़ों में सूजन आना भी ब्लैक फंगस का लक्षण हो सकता है। अगर आपको कुछ दिनों से बिना किसी वजह दांतों में ढीलापन और मसूड़ों में किसी भी प्रकार की तकलीफ हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर ले। 

Post a Comment

4 Comments