ICG भर्ती अधिसूचना 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
ICG Recruitment 2023 Notification Out: कोस्ट गार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
Indian Coast Guard Recruitment Notification 2023 Out: इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक कोस्ट गार्ड में बंपर पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 06 फरवरी से शुरू होगी, जो 16 फरवरी 2023 तक चलेगी.
भारतीय तट रक्षक में कुल 255 नाविकों (सामान्य ड्यूटी और घरेलू शाखा) की भर्ती के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस भर्ती के तहत नविक (जनरल ड्यूटी) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को गणित और भौतिकी विषयों के साथ इंटरमीडिएट या गणित और भौतिकी विषयों के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। जबकि नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्तों के साथ 21,700 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा.

0 Comments