CG Board Exam 2023 Timetable: कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं।
CGBSE Class 10th, 12th Datesheet Released: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च, 2023 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
यह है परीक्षा कार्यक्रम
हाई स्कूल की परीक्षा 02 मार्च 2023 से शुरू होगी और 24 मार्च 2023 को समाप्त होगी। और कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च 2023 से शुरू होकर 31 मार्च 2023 को समाप्त होगी। बोर्ड की परीक्षा सुबह 09 बजे से शुरू होगी। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9:05 बजे होगा और छात्रों को सुबह 9:10 बजे से प्रश्न पत्र पढ़ने का समय मिलेगा। छात्र सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा लिख सकेंगे।
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 शेड्यूल कैसे चेक करें
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन के शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें.
0 Comments