Ticker

6/recent/ticker-posts

#पितृ दोष निवारण के सरल उपाय | #पितृ दोष से छुटकारा कैसे पाये | | #pitra-dosh-se-mikti-kaise-paye | #pitra-dosh-remedies | #पितृ दोष से मुक्ति पाने का सबसे आसान तरीका | आषाढ़ अमावस्या 2021 : अगर आपकी कुंडली पितृ दोष है, तो अमावस्या के दिन ये पौधे लगाने चाहिए, पितरों को मिलेगी शांति और पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

#पितृ दोष निवारण के सरल उपाय | #पितृ दोष  से छुटकारा कैसे पाये |  | #pitra-dosh-se-mikti-kaise-paye | #pitra-dosh-remedies | #पितृ दोष से मुक्ति पाने का सबसे आसान तरीका | आषाढ़ अमावस्या 2021 : अगर आपकी कुंडली पितृ दोष है, तो अमावस्या के दिन ये पौधे लगाने चाहिए, पितरों को मिलेगी शांति और पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

आषाढ़ अमावस्या 2021 : अगर आपकी कुंडली पितृ दोष है, तो अमावस्या के दिन ये पौधे लगाने चाहिए, पितरों को मिलेगी शांति और पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

अमावस्या के दिन को पितरों के लिए समर्पित माना जाता है और हमारे हिन्दू धर्म मे अमावस्या के दिन का महत्व होता है। यदि इस दिन हम उनके निमित्त कुछ शुभ काम किए जाएं तो पितरों को शांति मिलती है। अब हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताते है जिन्हें अमावस्या के दिन लगाना चाहिए। ऐसा करने से यदि आपकी कुंडली मे पितृ दोष है तो उससे छुटकारा मिलता है। 

अमावस्या के दिन पितरों  की पूजा करने से पितृ संतुष्ट होकर अपने बच्चों को आशीर्वाद देते हैं. इसलिए हमे अमावस्या के दिन अपने पितरों के नाम से दान-पुण्य करना चाहिए और भगवत गीता का पाठ पढ़ना चाहिए. इससे हमारे पितरों को सद्गति प्राप्त होती है. अब आषाढ़ मास यानि जुलाई के महीने मे अमावस्या तिथि 9 जुलाई को पड़ रही है.

ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अमावस्या तिथि पर एक वृक्ष लगाया जाए तो वो बहुत पुण्यदायी होता है. इससे हमारे पितर बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं और जैसे जैसे वो पौधा बढ़ता जाता है, वैसे वैसे ही जीवन की सभी समस्याएं और मुसकीले दूर होती जाती हैं. लेकिन ध्यान रखे की इन पौधों को लगाने के बाद इनकी सेवा जरूर करनी चाहिए यानि की उस पौधे मे पानी ओर खाद डालना चाहिए. यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष है, तो आपको अमावस्या के दिन उनके निमित्त पौधे लगाने चाहिए ताकि उनको सद्गति प्राप्त हो और परिवार को पितरों का आशीर्वाद मिल सके. जानिए उन पौधों के बारे में जिन्हें अमावस्या पर लगाना शुभ माना जाता है.

पीपल का पेड़ 


पीपल के पेड़ को सनातन धर्म में पूज्यनीय माना गया है। भगवान कृष्ण ने पीपल के पेड़ कलयुग में अपना साक्षात अवतार बताया है. अगर आप अपने पितरों को शांति देना चाहते है तो पीपल के पेड़ को अमावस्या पर लगाना विशेष शुभ माना जाता है. इसके अलावा अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे अगर हम सरसों के तेल का दीपक लगाए तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में गुरु चांडाल योग हो तो पीपल का पेड़ जरूर लगाना चाहिए.

बरगद का पेड़


बरगद के पेड़ को शास्त्रों में मोक्षदायी वृक्ष माना जाता है। अगर हम अमावस्या के दिन बरगद का पेड़ लगाए तो इससे हमारे पितरों को सद्गति प्राप्त होती है और उसका परिवार खूब फलता फूलता है। परिवार के सदस्यों की उम्र बढ़ती है. इस दिन बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर महादेव की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है. पूजा करने के बाद बरगद के पेड़ की तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए.

बेल का पेड़


बेल का वृक्ष देवो के देव महादेव का प्रिय वृक्ष माना जाता है। अगर हम अमावस्या के दिन बेल का पेड़ लगाए तो इससे हमारे पितृ तृप्त होते हैं और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इसके अलावा शिवलिंग पर पितरों के नाम से गंगाजल अर्पित करके बेलपत्र चढ़ाने से भी पितरों को शांति मिलती है.

तुलसी का पौधा


तुलसी के पौधे को भी बैकुंठ (देवलोक) ले जाने वाला पौधा माना जाता है। अमावस्या के दिन पितरों के नाम से तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है. इससे हमारे पितरों को मुक्ति मिलती है. यदि हम पितृ पक्ष में तुलसी का पौधा लगाते है तो ये ओर भी शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां उस घर मे हर प्रकार का वास्तु दोष खत्म हो जाता है और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है.

 (इस पोस्ट मे दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्थाओ और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.)

Reference Link: tv9hindi.com

Post a Comment

0 Comments