Ticker

6/recent/ticker-posts

mdu university exam 2021 | mdu university exams updates |

MDU University Exam 2021: एमडीयू की पीजी परीक्षाएं 28 जून से ऑनलाइन होंगी

MDU University Exam 2021: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 28 जून से शुरू होने जा रही है और ये परीक्षाए ऑनलाइन माध्यम से होने जा रही हैं। 


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु के मुताबिक, ऑनलाइन मोड़ से होने वाली परीक्षाओं में एमए/एमससी/एमकॉम की फुल, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की तीसरे सेमेस्टर, एमटेक/एम.प्लानिंग की फुल, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की तीसरे सेमेस्टर, एमए/एमससी/एमकॉम की केवल री-अपीयर की चौथे सेमेस्टर, एलएलएम की फुल, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की तीसरे सेमेस्टर, एलएलएम की केवल री-अपीयर की चौथे सेमेस्टर, एमएचएमसीटी/एमटीटीएम दो वर्षीय व पंच वर्षीय प्रोग्राम की फुल व री-अपीयर की तीसरे, पांचवें, सातवें व नौंवे सेमेस्टर, एम.लिब की केवल री-अपीयर की चौथे सेमेस्टर, एम.लिब की फुल व री-अपीयर की तीसरे सेमेस्टर, पंच वर्षीय इंटीग्रेटिड पाठ्यक्रमों की फुल, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की तीसरे, पांचवें, सातवें, नौंवे व दसवें सेमेस्टर, पंच वर्षीय इंटीग्रेटिड पाठ्यक्रमों की केवल री-अपीयर की छठे व दसवें सेमेस्टर, एमएफए छह वर्षीय इंटीग्रेटिड पाठ्यक्रम की फुल, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की तीसरे, पांचवें, सातवें, नौंवे व ग्यारहवें सेमेस्टर, एमएफए छह वर्षीय इंटीग्रेटिड पाठ्यक्रम की केवल री-अपीयर आठवें सेमेस्टर, एमएड/एमएड स्पेशल प्रथम, तीसरे रेगुलर व री-अपीयर/एमएड चौथे सेमेस्टर केवल री-अपीयर, बीएड/बीएड स्पेशल दो वर्षीय की केवल री-अपीयर की दूसरे वर्ष, एमएबीए दो वर्षी सभी प्रोग्राम्स की तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमसीए के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर, एमसीए की केवल री-अीपयर की प्रथम सेमेस्टर, एमफिल/पीएचडी कोर्स वर्क फ्रेश की प्रथम सेमेस्टर शामिल हैं। डॉक्टर सिंधु ने बताया कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। 

B.Tech का परीक्षा परिणाम भी जारी:  महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय  ने मार्च 2021 में आयोजित बीटेक सीबीसीएस- प्रथम, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की री-अपीयर व फुल, बीटेक-प्रथम, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की री-अपीयर व फुल तथा बीटेक-आठवें सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आप एमडीयू विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर चेक कर सकते है। 

Reference Link: livehindustan

Lost your Aadhaar card
Steps to Update Aadhaar Card by Visiting Enrolment Centre
rrb-ntpc-phase-7-exam-date


Post a Comment

0 Comments