Ticker

6/recent/ticker-posts

ex cricketers kids ready to play in Indian cricket team | Arjun Tendulkar | Sanjay Bangar | Rahul Dravid

Team India मे शामिल हो सकते है इन 3 भारतीय क्रिकेटर्स के बेटे

क्रिकेट में पिता के नक्शे-कदम पर चल कर कई बेटों ने इंटरनेशल लेवल पर नाम कमाया है, टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर्स भविष्य के लिए अपनी संतान को भी इस खेल के लिए तैयार कर रहे हैं.


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे मौके पहले भी आएं हैं की जब पिता और बेटे दोनों ने ही राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई. लाला अमरनाथ और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज और महान क्रिकेटर्स और उनके बेटो को भी टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिला. अब 3 ऐसे पूर्व क्रिकेटर भी हैं जिनके बेटे भारतीय टीम की दहलीज पर दस्तक दे रहे हैं यानि की भारतीय क्रिकेट टीम मे शामिल होने जा रहे है.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

शायद ही आज कोई ऐसा इंशान होगा जो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बारे मे नही जानता होगा। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) दुनिया के महानत क्रिकेटर्स में से एक है और उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में बल्लेबाजी के कई सारे भी रिकॉर्ड बनाए है. उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी पेशेवर क्रिकेटर है. हाल ही में उन्हें आईपीएल (IPL) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम में शामिल किया गया है. अगर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आने वाले समय में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाने में कामयाब रहते हैं और गेंदबाजी मे अच्छा रहते है तो टीम इंडिया की राह उनके लिए मुश्किल नहीं होगी.

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर (Sanjay Bangar) ने टीम इंडिया के लिए महज 12 टेस्ट मुकाबले और 15 वनडे मुकाबले खेले है. हांलाकि कोच के तौर पर वो ज्यादा कामयाब रहे हैं. उनके बेटो आर्यन बांगर (Aryan Bangar) ने कुछ समय पहले ही कूच बिहार ट्रॉफी में बेहतरीन खेल दिखाया था.  आर्यन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, उनका हाल में इंग्लिश काउंटी की जूनियर टीम लिसेस्टरशायर के साथ कॉन्टैक्ट हुआ है, ऐसे में ये कहना बिलकुल ही गलत नहीं होगा के वो राष्ट्रीय टीम में दस्तक दे सकते हैं.

पूर्व कैप्टन राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कैप्टन राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) जिनको पूरी दुनिया 'द वॉल' के नाम से भी जानती है, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में सालों तक बेहतरीन प्रदर्शन करके करोड़ों लोगो दिलों में अपनी जगह बनाई है. जब से उन्होने रिटायरमेंट लिया है तब से फैंस ने उन्हें फील्ड पर बहुत ही याद किया लेकिन अब उनकी कमी को पूरा करने के लिए उनके बेटे समित द्रविड़ (Samit Dravid) अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलने लगे हैं. समित भी पापा की ही तरह एक शानदार क्रिकेटर बनने की तैयारी में बहुत मेहनत कर रहे हैं.

साल 2019 में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित जूनियर लीग में खेलते हुए समित ने 201 रन की पारी खेली थी और उसके बाद नाबाद 94 रन बनाए. इतना ही नहीं समित ने गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर तीन विकेट भी लिए. सबसे पहले समित 2015 में तब चर्चा में आए जब बेंगलुरू में अंडर 12 क्रिकेट खेलते हुए अपने स्कूल मलाया अदिति इंटरनेशनल के लिए उन्होनें तीन अर्ध शतक लगाए थे. इनकी  इन तीन अर्ध शतकीय पारियों की वजह से इनकी टीम को ही जीत हासिल हुई थी.  

Reference Link: zeenews

Post a Comment

0 Comments