Ticker

6/recent/ticker-posts

Chhattisgarh: 5 lakh reward Maoist killed in encounter with security forces. Big blow to Naxalites

छतीसगढ़: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ मारा गया 5 लाख का इनामी माओवादी। नक्सलियों को लगा बड़ा झटका

रायपुर: दंतेवाडा में अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरदेम में 27 जून 2021 को  डीआरजी और  माओवादियों के बीच मे जबरदस्त मुठभेड़ हुई जिसमें एक 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया। घटना स्थल की सर्चिंग करते समय एक पिस्टल और पिट्ठू समेत नक्सलियों की दैनिक उपयोगी सामग्री को जवानों ने बरामद किया।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि पिक पॉइंट की सूचना मिलने पर पार्टी को रवाना किया गया था, जहां पर बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी भी थी। पुलिस पार्टी को देखते ही नक्सलियों ने गोली बारी शुरू कर दी। डीआरजी की जवाबी कार्यवाही में एक नक्सली मारा गया, जिसकी पहचान संतोष मरकाम के रूप में हुई है, जो मलिंगर एरिया कमेटी का सदस्य है और नक्सलियों के टेक्निकल तीन का हेड था। 

जो नक्सली मारा गया है उस पर अरनपुर थाना क्षेत्र में 25 बड़े बड़े मामले दर्ज है, जिसने चुनाव के समय निलावाया गांव में एम्बुश लगाकर जवानों पर हमला किया था जिसमे डी0डी न्यूज़ का कैमरा मेन सहित तीन जवान शहीद हो गए थे ये इस हमले का मास्टरमाइंड था। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मॉनसून ऑपरेशन में एक के बाद एक कामयाबी पुलिस को मिल रही है। पहले बारिश में ऑपरेशन नही किया जाता था पर अब नक्सलियों के गढ़ में घुस कर डीआरजी नक्सलियों को मार रही है।

Reference Link: न्यूज़24

 

 


Post a Comment

0 Comments