Ticker

6/recent/ticker-posts

#CBSE 12th Result 2021: जाने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा? सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में बताई रिज़ल्ट डिक्लेयर की तारीख | #cbse board exam update | #cbse board result updates

#CBSE 12th Result 2021: जाने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा? सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में बताई रिज़ल्ट डिक्लेयर की तारीख | #cbse board exam update | #cbse board result updates 

CBSE 12th Result 2021: जाने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा? सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में बताई रिज़ल्ट डिक्लेयर की तारीख


CBSE 12th Result: सीबीएसई क्लास 12वी बोर्ड का मूल्यांकन कैसे करेगा? सभी स्टूडेंट्स को मार्क्स कैसे दिये जाएंगे? रिजल्ट कब तक तैयार होगा? सीबीएसई बोर्ड ने इन सभी सवालों के जवाब सुप्रीम कोर्ट में दे दिये हैं।

CBSE class 12 result 2021 date: सीबीएसई क्लास 12th बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास रिजल्ट 2021 की जानकारी दे दी है। गुरुवार, 17 जून 2021 को CBSE ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में बताया कि इस साल 12 वी क्लास के सभी स्टूडेंट्स को मार्क्स किस तरह से दिये जाएंगे, रिजल्ट कब तक तैयार होगा और कब तक डिक्लेयर होगा।

सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने शीर्ष अदालत में 12वीं की डीटेल मार्किंग स्कीम पेश की है। इसमें बताया गया है कि स्टूडेंट्स के मार्क्स का डिस्ट्रीब्यूशन किस तरह किया जाएगा। इसके अनुसार, इस बार सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट (CBSE 12th Board result 2021) स्टूडेंट्स के क्लास 10, 11 और 12 तीनों की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।

जाने CBSE Board ने 12वीं क्लास के लिए मार्क्स का क्या फॉर्मूला तैयार किया है? कौन सी क्लास के किन एग्जाम्स के कितने-कितने मार्क्स को 12वी रिज़ल्ट मूल्यांकन में शामिल किये जाएंगे? सीबीएसई (CBSE) क्लास 12वी  मार्किंग स्कीम 2021 (CBSE 12th marking formula) समझने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें -👉👉 CBSE 12th Marking: सीबीएसई बोर्ड ने बताया 12वीं क्लास के रिज़ल्ट की मार्किंग का फॉर्मूला, यहां समझें कैसे मिलेंगे स्टूडेंट्स को मार्क्स

मार्क्स फॉर्मूला क्या है व 12वी क्लास स्टूडेंट्स के रिजल्ट की डीटेल बोर्ड जल्द ही अपनी वेबसाइट cbse.nic.in पर भी जारी कर देगा।

सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि सभी स्कूल्स द्वारा 12वीं के प्रैक्टिकल तथा प्रोजेक्ट वर्क के मार्क्स 28 जून तक सीबीएसई बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिये जाएंगे। फिर मार्किंग फॉर्मूला जारी होने के बाद ओवरऑल मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सीबीएसई बोर्ड 31 जुलाई 2021 तक 12वी क्लास का रिजल्ट तैयार कर लेगा और फिर उसके बाद सीबीएसई बोर्ड की वैबसाइट पर दिखाया जाएगा। 

Reference Link: navbharattimes

Post a Comment

0 Comments