ब्रश करने से पहले पानी पिएं। बासी मुंह पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत और शरीर स्वस्थ रहता है।
Drink Water Before Brushing: अक्सर लोग दिन की शुरुआत ब्रश करने के बाद गर्म पानी या चाय-कॉफी पीकर करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सुबह चाय या कॉफी पीने तक बिस्तर से नहीं उठते। क्या 7-8 घंटे की नींद के बाद बिना दांत साफ किए चाय पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है? अक्सर मन में यह सवाल होता है कि बिना ब्रश किए खाना-पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक।
हमारे सवाल का जवाब सर्टिफाइड योग इंस्ट्रक्टर और होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ. नूपुर रोहतगी ने इसके बारे में अच्छे से बताया है। विशेषज्ञों के अनुसार, आयुर्वेद सुबह की शुरुआत खाली पेट एक गिलास पानी के साथ करने की सलाह देता है। डॉ. रोहतगी ने बताया है कि सुबह उठकर दांतों को ब्रश करने से पहले तुरंत पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा.
सुबह पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खाली पेट पानी पीने से किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। लार बनाने और शरीर के विभिन्न अंगों को पोषक तत्व प्रदान करने जैसे शारीरिक कार्यों के लिए पानी का सेवन बेहद उपयोगी है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीना सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट बिना ब्रश किये पानी पीने के फायदे: 1. सोते समय मुंह में बैक्टीरिया का निर्माण होता है, जब आप सुबह पानी पीते हैं तो आप उन बैक्टीरिया को भी निगल जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
2. बासी मुँह पानी पीने से पाचन में सुधार होता है और अपच का इलाज होता है।
3. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें सुबह खाली पेट पानी पीना चाहिए, बीपी कंट्रोल रहेगा।
खाली पेट पानी पीने से सांसों की दुर्गंध दूर होती है और मुंह स्वस्थ रहता है। बासी मुँह पानी पीने से मुंह में लार की कमी के कारण सूखे मुंह को फिर से हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। रोज सुबह खाली पेट उठते ही पानी पीने से आपकी सेहत अच्छी रहती है।
क्या कहता है शोध: हालांकि, कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि अधिक पानी पीने से आपका पेट भरा रहता है, जिससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनके लिए अधिक पानी पीना बहुत अच्छा होता है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक सुबह नाश्ते से पहले पानी पीने से खाने की मात्रा में 13 फीसदी तक की कमी आती है. यानी जो लोग सुबह पानी पीते हैं वे सामान्य से 13 फीसदी कम खाना खाते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट सोनिया बख्शी भी सुबह उठने के बाद कम से कम एक गिलास पानी पीने की सलाह देती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, सुबह पानी पीने से बीमारियों से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलती है।

0 Comments