Inland Taipan Snake: सांप दुनिया के सबसे खूंखार जीवों में से एक है। अलग-अलग देशों में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। कुछ बहुत ही जहरीले सांप होते हैं, जिनके काटने से चंद सेकेंड में ही किसी भी जीव की मौत हो सकती है। जहरीले सांप कई बार बड़े जानवरों से भी ज्यादा घातक साबित हो सकते हैं। दुनिया में सांपों की करीब 600 जहरीली प्रजातियां पाई गई हैं, जिनमें से करीब 200 तो इंसानों को नुकसान पहुंचाने में जरा भी देर नहीं लगाती हैं। इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) को दुनिया में सबसे विषैले में से एक माना जाता है।
इस सांप का वैज्ञानिक नाम क्या है?
इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) को वैज्ञानिक रूप से ऑक्सीयूरेनस माइक्रोलेपिडोटस (Oxyuranus Nicrolepidotus) नाम दिया गया है। इतना ही नहीं इसे 'डरावना सांप' भी कहा जाता है। इस सांप के लकवा मारने वाले जहर में टाइपोटॉक्सिन, मायकोटॉक्सिन, न्यूरोटॉक्सिन और प्रोकोआगुलंट्स का मिश्रण होता है, जो रक्त वाहिकाओं और मांसपेशियों के ऊतकों में रक्तस्राव का कारण बनता है और सांस लेने में बाधा डालता है। विषाक्तता के LD50 पैमाने के अनुसार, अंतर्देशीय ताइपन 0.025mg/kg है। इसका मतलब है कि एक बार काटने से करीब 2.5 लाख चूहे मर सकते हैं।
यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है
इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसका एक आयताकार आकार का सिर होता है। ऑस्ट्रेलियन म्यूजियम के मुताबिक ये सांप दिन के शुरुआती घंटों में सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं। इनलैंड ताइपन (Inland Taipan) सांप गहरी मिट्टी की दरारों में या उसके आस-पास भोजन करते हुए पाए जाते हैं। अंतर्देशीय ताइपन के काटने से एक घंटे से भी कम समय में एक इंसान की मौत हो सकती है। स्कूल ऑफ केमिस्ट्री ने कहा कि एक बाइट में मैक्सिमम यील्ड 110mg दर्ज की गई है। इसका मतलब यह है कि एक काटने से 100 से अधिक लोगों या 250,000 चूहों को मारने के बराबर है।
0 Comments