Ticker

6/recent/ticker-posts

बड़ा फायदा: इस FD में पिता और माता के नाम से करें निवेश, नए साल में होगा जबरदस्त मुनाफा

अगर कोई सीनियर सिटीजन इस बैंक में एफडी करवाता है तो उसे 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानी 8.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।


देश में बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक तेजी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है. इससे एक ओर जहां होम लोन या कार लोन समेत कई तरह के लोन महंगे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बैंक में पैसा लगाने वालों की लॉटरी खुल रही है. रिजर्व बैंक ने 7 दिसंबर को ही रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी कल FD की ब्याज दरों में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. देश के बड़े बैंक एसबीआई के बाद अब निजी क्षेत्र के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को जबरदस्त लाभ मिल रहा है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रिजर्व बैंक की घोषणा के एक सप्ताह के भीतर एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद आम ग्राहकों के लिए ब्याज दर 7.5 से बढ़कर 7.75 फीसदी हो गई है. वहीं अगर कोई सीनियर सिटीजन इस बैंक में एफडी करवाता है तो उसे 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा यानी 8.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। पहले बैंक 8 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा था। बता दें कि एयू बैंक ने अक्टूबर में ब्याज दरों में 0.60 फीसदी की बढ़ोतरी की थी.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर दरें

एयू बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। अगर आप 24 महीने से 36 महीने तक की एफडी करवाते हैं तो आपको 8.51 फीसदी ब्याज मिलेगा। यही ब्याज दर 36 से 45 महीने की एफडी पर भी लागू है। वहीं, 12 से 15 महीने की एफडी पर 7.85 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.

बचत खाते पर भी अधिक ब्याज

अगर आप एफडी नहीं कराते हैं और एयू बैंक के बचत खाते में बड़ी रकम रखते हैं, तब भी आपको भारी मुनाफा मिलेगा। अगर आप 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपए बैंक में रखते हैं तो आपको 7.25 फीसदी की दर से भारी ब्याज मिलेगा। बता दें कि पहले बैंक 5 से 10 करोड़ के बैलेंस पर 6 फीसदी ब्याज देता था. जो अब बढ़कर 7.25 प्रतिशत हो गया है।

यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर एसबीआई की दरें हैं

एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को रिटेल टीडी सेगमेंट में प्रचलित दर से 50 बीपीएस अधिक ब्याज मिलता है। बैंक ने इस स्कीम को 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्हें पहले से ही आम लोगों से 50 बीपीएस ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यानी इस योजना के तहत बैंक आम लोगों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 100 बीपीएस ज्यादा ब्याज दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments