IND vs ZIM: टीम इंडिया का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 5 जीत दर्ज की है।
IND vs ZIM Live Telecast Details: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) के सुपर-12 राउंड में अपने चार मैच खेले हैं। इनमें टीम इंडिया को तीन में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम इंडिया इस राउंड का अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। ग्रुप-2 में अब तक बने समीकरणों के मुताबिक टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी. हालांकि टीम इंडिया को मैच का फैसला होने के बाद भी सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा, लेकिन अगर यहां उलटफेर होता है और दूसरे मैचों के समीकरण भारत के खिलाफ जाते हैं तो परेशानी हो सकती है.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मैच 6 नवंबर (रविवार) को दोपहर 1.30 बजे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hot Star ऐप पर उपलब्ध होगी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 5 जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 2 जीते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कैसा रहा जिम्बाब्वे का सफर?
जिम्बाब्वे ने सुपर-12 दौर में अपने चार मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी एकमात्र जीत दर्ज की। आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे ने एक रन से मैच जीत लिया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका मैच बेनतीजा रहा। उन्हें बांग्लादेश और नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा है।
0 Comments