भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट में गैस या एसिडिटी की वजह से भी ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या हो जाती है। ऐसे में हर्बल तरीके से बनी चाय पेट की कई समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर मानी जाती है। इनमें से एक चाय को रोजाना पीने से भी आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है। आइए जानते हैं इस समस्या को दूर करने के लिए आपको कौन सी चाय पीनी चाहिए-
पुदीने की चाय
अदरक वाली चाय
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी अदरक को सबसे अच्छा उपाय माना जाता है। बहुत से लोग पेट फूलने या दस्त के इलाज के लिए अदरक की खुराक का उपयोग करते हैं। अदरक में जिंजरोल नाम का बायोएक्टिव कंपाउंड होता है जो ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद करता है।
हल्दी की चाय
जब भी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं की बात आती है तो राहत देने के मामले में हल्दी का नाम सबसे ऊपर आता है। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण इसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। चाय में एक चुटकी काली मिर्च और हल्दी मिलाएं। इस चाय के सेवन से पेट में गैस, पेट फूलने की समस्या दूर होगी और पाचन तंत्र सही रहेगा।
सौंफ की चाय
सौंफ का इस्तेमाल पेट का दर्द, पेट फूलना और कब्ज जैसी पाचन समस्याओं को दूर करने के लिए लंबे समय से किया जा रहा है। सौंफ में एक यौगिक होता है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को आराम देता है, जिससे पेट से गैस आसानी से निकल जाती है।
👉अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस : एक कप चाय की कीमत में आ जाएंगे कई फ्लैट और कार




0 Comments