Ticker

6/recent/ticker-posts

ओमाइक्रोन : हरियाणा में लगा रात का कर्फ्यू, 200 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते

हरियाणा सरकार ने देश में कोरोना वायरस के एक नए रूप ओमाइक्रोन के प्रसार को देखते हुए प्रतिबंधों की घोषणा की है। राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है, तो सार्वजनिक स्थानों पर 200 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हरियाणा से पहले मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे बीजेपी शासित राज्यों ने भी रात के कर्फ्यू का ऐलान किया है.


हरियाणा राज्य में कोरोना से निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है की, ''राज्य में  कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के केसों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए और साथ ही सभी लोगों की सुरक्षा को देखते हुए 1 जनवरी 2022 से सभी तरह के सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों में प्रवेश के लिए वैक्सीन की दोनों खुराको  को अनिवार्य कर दिया गया है। यानि की  वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर 200 से अधिक लोगों के इकठ्ठा होने और रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी तरह की गाडियों की आवाजाही को सख्ती से बैन कर दिया गया है।''

खट्टर ने कहा, 'ओमाइक्रोन के प्रभाव की जांच के लिए लोगों को और जागरूक करना जरूरी है। यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि सभी का टीकाकरण हो। कोविड के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी करे। 23 दिसंबर को दो लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली। इसके अलावा रोजाना 30 से 32 हजार मरीजों की जांच की जा रही है और पॉजिटिव पाए जाने वालों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments