Ticker

6/recent/ticker-posts

ITR फाइल कर बुलेट जीतने का मौका, 31 दिसंबर तक है ये ऑफर

आईटीआर फाइलिंग: इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। आईटीआर फाइलिंग में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार अलग-अलग तरीके अपना रही है। ऐसा ही एक तरीका इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अपनाया गया है।


दरअसल, मंत्रालय के तहत आने वाले कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) ने एक ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत ग्रामीण स्तर के उद्यमियों या वीएलई को 31 दिसंबर, 2021 तक 1000 इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर फाइल करने को कहा गया है।

जो भी वीएलई इस लक्ष्य को हासिल करेगा, भाग्यशाली विजेताओं को रॉयल एनफील्ड बुलेट जीतने का मौका मिलेगा। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक वीएलई भी 1 लाख रुपये तक का कमीशन जीत सकते हैं।

बढ़ सकती है डेडलाइन: आपको बता दें कि आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2021 है। हालांकि, इस डेडलाइन को और आगे बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह उम्मीद से कम आईटीआर फाइलिंग है। आयकर विभाग के मुताबिक 23 दिसंबर तक कुल 4,20,29,919 आईटीआर दाखिल किए गए हैं। इनमें से 10,96,557 आईटीआर 23 दिसंबर को ही दाखिल किए गए हैं। यह संख्या एक साल पहले की तुलना में काफी कम है।

Post a Comment

0 Comments