हरियाली अमावस्या 2021: जाने कब है हरियाली अमावस्या? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व, राशि के अनुसार इस दिन लगाए ये पौधे, मिलेगा उत्तम लाभ
हरियाली अमावस्या 2021: 07 अगस्त 2021 सावन की अमावस्या यानि श्रावण मास की अमावस्या है. इसे हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या और श्रावणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।
हरियाली अमावस्या 2021 तिथि: हिंदू धर्म में श्रावण अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. श्रावण मास को सावन का महीना भी कहा जाता है। सावन का पूरा महीना पूजा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है। हरियाली अमावस्या का पर्व पर्यावरण के महत्व को भी बताता है। इस दिन पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। हरियाली अमावस्या के दिन कृषि उपकरणों की भी पूजा की जाती है। यह पर्व कृषि के महत्व को भी बताता है।
श्रावण मास की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या और श्रावणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। अमावस्या तिथि 07 अगस्त 2021 को शाम 7.13 बजे से शुरू होगी. यह तिथि 08 अगस्त को शाम 7.21 बजे समाप्त होगी.
हरियाली अमावस्या पूजा
पंचांग के अनुसार हरियाली अमावस्या का व्रत रविवार 08 अगस्त 2021 को रखा जाएगा. यह दिन पिंडदान और तर्पण के लिए अच्छा माना जाता है. हरियाली अमावस्या का पर्व, हमारे जीवन में पेड़-पौधों का क्या महत्व होता है इसके बारे में बताता है। इसके साथ ही इस दिन पौधे लगाना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार पौधे लगा सकते हैं।
जाने आपकी राशि अनुसार आपको कौन सा पौधा लगाना है
मेष राशि - आंवले का पौधा
वृष राशि - जामुन का पौधा
मिथुन राशि - चंपा का पौधा
कर्क राशि - पीपल का पौधा
सिंह राशि - बरगद का पेड़ या अशोक का पौधा
कन्या राशि - बेलपत्र का पौधा
तुला राशि - अर्जुन का पौधा
वृश्चिक राशि - नीम का पौधा
धनु राशि - कनेर का पौधा
मकर राशि - शमी का पौधा
कुंभ राशि - आम का पौधा
मीन राशि - बेर का पौधा
0 Comments