15 August 2021 – Independence Day: बिहार के सीएम नीतीश ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के अवसर पर अपने राज्यवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं।
Patna (Bihar): बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 14 अगस्त 2021 को 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने राज्यवासियों और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस (Indepence Day) में शहीद देने वाले सभी वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियां अमर है और हमेशा याद रहेंगी.
सीएम नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि उनके संघर्ष और कुर्बानीयो के कारण ही हम सभी को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है यानि की उन सभी वीरों की कुर्बानियों की वजह से ही हम आज आजाद हिंदुस्तान के वासी है. उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे हमेशा आपसी भाईचारे से रहे और साथ ही मेल-जोल, सद्भाव की भावना, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें और देश की आजादी को बनाए रखें.
अपने देश की आजादी को बनाए रखने के लिये आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपने देश और अपनी एकता और अखण्डता को बनाये रखेंगे और देश को समृद्धि, प्रगति और विकास की नई - नई ऊॅचाईयो पर पहुंचाएंगे. अपने देश हिंदुस्तान का नाम पूरी दुनिया में रौशन करते रहेंगे और साथ ही हम ये भी वचन लेते है की अपने देश मे शांति और खुशी का माहौल बनाए रखेंगे।
आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के (Gandhi Maidan) गांधी मैदान में रविवार (15 अगस्त 2021) को सुबह के 9 बजे बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ध्वजारोहण करेंगे यानि अपने देश हिंदुस्तान का झण्डा (तिरंगा) फहराएँगे. समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए रंगीन कार्ड जारी कर दिये गए है. समारोह में पहुंचने वाले सभी अतिथीयो के वाहनों पर रंगीन कार्ड चिपकाए जाएंगे.
जानकारी के अनुसार, गांधी मैदान के गेट नंबर एक से मुख्यमंत्री व राज्यपाल इस कार्यक्रम में एंट्री करेंगे. इसके अलावा, कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिविशिष्ट अतिथियों को नीला कार्ड दिया गया है, जो एग्जीबिशन रोड गेट नंबर 10 से गांधी मैदान में प्रवेश करेंगे.
स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के अवसर पर गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं. 14 अगस्त को देर रात से ही इस क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती होगी. गांधी मैदान में 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरो से नजर रखी जा रही है.
0 Comments