Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला रेवाड़ी में जलभराव के दो दिन बाद मंत्री की एंट्री: भरी बारिश के कारण राजस्थान से आए हुये पानी के कारण ग्रामीणों को हुआ नुकसान, गाँव खंडोडा, टांकड़ी और मोहनपुर में पहुंचे मंत्री बनवारी लाल

जिला रेवाड़ी में जलभराव के दो दिन बाद मंत्री की एंट्री: भरी बारिश के कारण राजस्थान से आए हुये पानी के कारण ग्रामीणों को हुआ नुकसान, गाँव खंडोडा, टांकड़ी और मोहनपुर में पहुंचे मंत्री बनवारी लाल


हरियाणा राज्य के जिला रेवाड़ी में राजस्थान की तरफ से आए बरसाती पानी की वजह से तीन गांवों बुरी तरह प्रभावित हुए है जिसके कारण बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ग्रामीणों के बीच पहुंचे गाँव का जायजा लेने पहुंचे। गांव मोहनपुर, टांकड़ी और खंडोडा बरसाती पानी की वजह से काफी प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में कल (22-07-2021) सहकारिता मंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और पिछले चार - पाँच दिनों मे हुई तेज बरसात के कारण घरों व खेतों में हुए नुकसान का निरीक्षण करके जायजा लिया।
आपको बता दें कि रविवार और सोमवार दो दिनो से रेवाड़ी ही नहीं, बल्कि साथ लगते राजस्थान में भी जबरदस्त बारिश हुई थी। बारिश की वजह से पहाड़ियों से बहकर सारा पानी गाँव टांकड़ी, खंडोडा और मोहनपुर में पहुंच गया था। जिसकी वजह से तीनों ही गांव में बाढ़ के जैसे हालात बन गए थे। लोगो के खेत ही नहीं, बल्कि घरों तक अभी भी बरसात का पानी खड़ा हुआ है।
बीते बुधवार को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ग्रामीणों के बीच मे पहुंचे। अधिकारियों को बरसात के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया और निर्देश दिए कि बरसात के पानी की निकासी के लिए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे पानी बस्ती की तरफ न जाए। साथ ही सरकार की योजना के अनुरूप पानी के रिचार्ज के लिए अधिकारी ग्रामीणों के साथ मिलकर जगह चिह्नित कर रिचार्ज चैनल तैयार करवाएं। गांवों के दौरे में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किसानों को आश्वासन देते हुये कहा की दिया कि खेतों व घरों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जो भी मदद मिलेगी दिलवाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments