Ticker

6/recent/ticker-posts

rrb ntpc 7th phase exam date 2021 | # ntpc exam date 7th phase | # rrb ntpc 7th phase exam date and city

Railway Jobs: NTPC परीक्षा का 7वां चरण 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

जिन लोगो ने रेलवे NTPC के फोरम भर रखे है और उनका पेपर नही हुआ है उन सबके लिए बहुत ही अच्छी खबर है की रेलवे की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) की भर्ती के लिए 23 जुलाई से परीक्षा का 7वां और अंतिम चरण शुरू हो रहा है।


New Delhi: आपको जाकर बहुत ही ज्यादा खुशी होगी की रेलवे की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) की भर्ती के लिए 23 जुलाई से परीक्षा का 7वां और अंतिम चरण शुरू हो रहा है। परीक्षा के लिए 76 शहरों में कुल 260 केंद्र सिलैक्ट किए गए है। NTPC 7वे चरण की परीक्षा में करीबन 2.78 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस संबंध में सोमवार शाम को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया।

पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुये कहा है की, "रेलवे भर्ती की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के लिए परीक्षा का 7वां और अंतिम चरण 23 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। 76 शहरों के 260 केंद्रों पर यह परीक्षा करवाई जाएगी और इस चरण मे लगभग 2.78 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे।"

रेल मंत्रालय के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा 23, 24, 26 और 31 जुलाई को करवाई जाएंगी। प्रेस विज्ञप्ति के टाइम बताया गया कि NTPC परीक्षा के सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष पालन किया जाएगा और इसके लिए केंद्र की 50 फीसदी क्षमता का इस्तेमाल किया जाएगा। ज़्यादातर अभ्यार्थियों को उनके गृह जनपद यानि की उन्ही के राज्य में परीक्षा केंद्र दिए गए हैं।

अभ्यार्थि जब परीक्षा देने जाएगा तो उसको परीक्षा केंद्र पर ई-कॉल लेटर दिखाना होगा। ई-कॉल लेटर  अभ्यार्थि परीक्षा के 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकता है। उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन में दिए गए ई-मेल और मोबाइल नंबरों पर भी आवश्यक सूचना भेजी जाएगी।

ई-कॉल लेटर मे कोविड-19 से संबन्धित दिशा निर्देश होंगे जिनका पालन करना जरूरी है। फेस मास्क का प्रयोग करना जरूरी है। उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब फेस मास्क लगा होगा (तस्वीर लेने के समय को छोड़कर) और हर समय फेस मास्क पहना होगा।

Reference Link: indiatv.in

Post a Comment

0 Comments