Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या फिर से लॉकडाउन? इन 6 तस्वीरो को देखिये, सरकार ने बताया इन्हे ‘डराने वाली’ और साथ ही लोगो को किया आगाह

सरकार ने फिर से कोरोना को लेकर लोगों को सचेत किया है। सरकार ने कहा है कि लोग बिना ही किसी सावधानी के मौज-मस्‍ती करने के लिए अपने घरो से निकल दिये है और हिल स्‍टेशनों पर मौज-मस्‍ती करने लगे है। सरकार का कहना है की अगर लोग ऐसे ही बिना सावधानी बरते अपने घरो से बाहर घूमेंगे तो उनका ऐसा करना हमारे लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है और साथ ही महामारी से निपटने में अब तक हमे जो कामयाबी मिली है उन सब पर पानी फेर देगा।


New Delhi: सरकार ने कोरोना को लेकर लोगों को सचेत करते हुये खा है की वो जब भी अपने घरो से बाहर जाए तो बिना मास्क के न जाये। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योकि अब थोड़ी बहुत छुट मिलते ही लोग अपने घरो से बाहर घूम रहे है और वे न तो सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्‍क लगा रहे हैं। बाजारों में दोबारा से भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यह हमारे लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

एक अधिकारी ने कोरोना महामारी के अभी तक खत्म नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा है की अगर हिल स्टेशनों पर ऐसे ही लोग बड़ी संख्या में इक्कठा होंगे और लापरवाही बरतेंगे तो यह हमारे लिए बहुत ही ज्यादा डराने वाली तस्वीर साबित हो सकता है। सरकार ने कहा है कि कोविड-19 प्रोटेकॉल का उल्लंघन करने वाले लोग संक्रमण को और अधिक बढ़ा सकते है। सरकार ने कहा कि अभी ज़्यादातर राज्यो मे कोविड-19 की दूसरी लहर मंद पड़ गई है। 

हालांकि, अब भी कुछ राज्य दूसरी लहर के बीच में है और जिन इलाकों में कोविड-19 की जांच में 10 प्रतिशत नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है, वहां पाबंदियां लगानी होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने महामारी की और वेक्सीनेशन की स्थिति पर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 73 जिलों में 29 जून से पांच जुलाई तक के सप्ताह में संक्रमण की पुष्टि की दर 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि देश में कुल 91 जिलों में चार जुलाई को समाप्त हो चुके सप्ताह में प्रतिदिन 100 से अधिक नये मामले सामने आए। अधिकारी ने कहा कि कोविड के 80 प्रतिशत मामले भारत के 14 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 90 जिलों में ही सामने आए हैं, जिससे हमे साफ साफ यह संकेत मिलता है कि इन सभी इलाकों में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये कहा है कि संक्रमण से और 553 लोगों की मौत हो गई है, हालांकि करीबन 90 दिनों में ये सबसे कम संख्या है। वहीं, 34,703 नये मामले सामने आए हैं जो 111 दिनों में सबसे कम है। नये मामलों को मिलाकर के अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,06,19,932, हो गई, जबकि मृतको की संख्या 4,03,281 पहुंच गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 4,64,357 हो गई है।

Reference Link: indiatv.in

👉अगर आप Work from Home में नहीं कर पा रहे है काम पर फोकस, मन है परेशान तो ये 6 काम आपको देगा भरपूर एनर्जी

Post a Comment

0 Comments