CBSE Result 10th and 12th 2021: 20 जुलाई को 10वीं कक्षा और 31 जुलाई तक 12वीं कक्षा के रिजल्ट
नई दिल्लीः CBSE बोर्ड के द्वारा पहले से ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी. रिज़ल्ट के लिए CBSE बोर्ड ने के स्कूलो को निर्देश दिया था की सभी सीबीएसई स्कूल 30 जून तक छात्रों के 11वीं कक्षा में प्राप्त किए गए अंक अपलोड करें. इसके अलावा CBSE बोर्ड ने स्कूलों को ये भी कहाँ था की वे बच्चो के प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के अंक भी 5 जुलाई तक अपलोड कर दे.
CBSE बोर्ड की योजना है कि 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 जुलाई और बारहवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किया जाएगा.
28 जून तक करनी होगी विवरण की पुष्टि
सीबीएसई बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संबंधित अभी स्कूलों को 28 जून तक 12वीं कक्षा के छात्रों के विवरण की पुष्टि करनी थी और 30 जून तक कक्षा 11 के थ्योरी मार्क्स को भी अपलोड करने के लिए बोला गया था. कक्षा 12 के अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल बाद में खोला जाएगा. इसके लिए फिलहाल कोई समय सीमा तय नहीं की गई है.
CBSE बोर्ड ने विकसित किया एक खास पोर्टल
12वीं कक्षा के अंक तय करने और उन्हें टेबल फॉर्म में रखने के लिए सीबीएसई ने एक खास पोर्टल विकसित किया है. रिजल्ट तैयार करने में यह पोर्टल स्कूलों की सहायता करेगा. सीबीएसई के निदेशक (IT) डॉ. अंतरिक्ष जौहरी के अनुसार सभी अंकों का संग्रह करने के बाद, यह पोर्टल स्कूल के लिए संपूर्ण अंक सारणी प्रदर्शित करेगा. विषय-वार अंक स्कूलों द्वारा मॉडरेशन के लिए उपलब्ध होंगे.
ऐसे अपलोड करने होंगे अंक
इस पोर्टल में स्कूल के सभी छात्रों के आंतरिक ग्रेड अपलोड कर सकेंगे. प्रैक्टिकल्स, प्रोजेक्टस, आंतरिक मूल्यांकन अंक अपलोड करने की सुविधा भी होगी. साथ ही सभी स्कूलों को 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का कक्षा 10 का रोल नंबर, बोर्ड और वर्ष की जानकारी भी डालनी है.
Reference Link: zeenews
0 Comments