Ticker

6/recent/ticker-posts

Vastu Tips Plants: घर में लगाएं ये पौधे, सुख- समृद्धि में होगी खूब बढ़ोतरी | #वास्तु शस्त्र के अनुसार घर मे कौन से पेड़ लगाए

 Vastu Tips Plants: घर में लगाएं ये पौधे, सुख- समृद्धि में होगी खूब बढ़ोतरी

ये तो आपको अच्छे से पता होगा की पेड़ कटाने की वजह से ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि की समस्या दिनो दिन बढ़ती ही जा रही है। इसलिए हमे पेड़ नही काटने चाहिए। अगर हम पेड़ नही  काटेंगे तो आक्सीजन की कमी कभी भी नही आएगी और इतना ही नहीं पेड़ आपके घर के वास्तु दोष को भी दूर करके सकारात्मक उर्जा देने का काम करते हैं.

पेड़पौधे लगाने से चारों तरफ हरियाली रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़ों को तो घर के आंगन में लगाना शुभ होता है. अगर हम इन पेड़ों को घर मे लगते है तो घर में सुख- समृद्धि बढ़ती है. आइए जानते हैं वो कौन से पेड़ है जिनको घर मे लगाना अच्छा माना जाता है।

अशोक पेड़


अशोक के नाम से ही पता चलता है जो शोक को दूर करें, यानि की शोक को हरने वाले को ही अशोक बोलते है। अशोक का पौधा लगाने से घर में सुख- समृद्धि आती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अशोक का पौधा आसपास की नकारात्मक उर्जा को दूर करने का काम करता है.

अश्वगंधा


अश्वगंधा में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है. वास्तु दोष के अनुसार, अश्वगंधा के पौधों को लगाने से आपके घर में सुख- समद्धि बढ़ती है. मान्यता है कि इस पेड़ को लगाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

आंवला


भारत मे आंवले के पौधे को पूजनीय माना जाता है. हिंदू धर्म में आंवला के पौधे का खास महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओ के अनुसार आंवले के पौधे में भगवान हरिहर विष्णु वास करते हैं. अगर आप अपने घर में आंवले का पौधा लगाते हैं तो भगवान का वास होगा. ये माना जाता है कि जैसे - जैसे आंवले का पौधा बढ़ता है उसी तरह आपके घर में सुख- समृद्धि आती है.

नारियल


नारियल का पेड़ लगाना बहुत शुभ होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार
, इस पेड़ को लगाने से आपके घर का मान- सम्मान बढ़ता है। आपको बताना चाहेंगे की नारियल का पेड़ लगाने से ग्रह क्लेश (घर मे लड़ाई - झगड़ा) भी दूर होते हैं.

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि घर में नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं। तुलसी को सबसे ज्यादा शुद्ध माना गया है। इसलिए हमारे हिन्दू धर्म मे तुलसी के पौधे को तुलसी माता भी कहा जाता है

बरगद



वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी भी घर या इमारत के पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ है, तो बहुत ही शुभ माना जाता है। बरगद का पेड़ लगाने से घर में सुख- समृद्धि बढ़ती है लेकिन बताना चाहेंगे की आप भूलकर भी दक्षिण दिशा में पेड़ न लगाएं.


कृप्या करके इन पौधों को लगाने के बाद इनका खास खयाल रखें। ध्यान रहे कि इन पेड़ों में पर्यापत पानी और खाद डालें। अगर आप ये पेड़ लगते है तो पेड़ के आसपास कचरा इकट्ठा नहीं होना चाहिए। साथ ही इन पौधों को मंदिर के सामान मानना चाहिए।


Post a Comment

0 Comments