Ticker

6/recent/ticker-posts

#शनि जयंती कब है | #देश का पहला सूर्य ग्रहण | #शनि जयंती उपाय | #Shani Amavasya 2021 | #Shani Jayanti 2021 mein kab hai | #Shani Amavasya kab hai 2021

प्रतेक महीने की अमावस्या तिथि को पौराणिक शास्त्रों के अनुसार बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। हिन्दू पंचांग (हिन्दू कलेंडर) की माने तो, कृष्ण पक्ष की जो आखिरी तिथि (तारीख) होती है वह अमावस्या तिथि कहलाती है और यह तिथि यानि तारीख हर महीने आती है। अमावस्या के दिन ज्यादातर तो धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ  तथा मंत्र जाप किए जाते है। अगर कोई भी मनुष्य तंत्र साधना करना चाहता है तो उसके लिए यह दिन (तिथि) बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार कहाँ जाता है कि इस दिन सभी प्रेतात्माएं अधिक ज्यादा सक्रिय (Active) रहती हैं, इसलिए अमावस्या के दिन सभी प्रकार के बुरे कामो से  और सभी प्रकार के नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।  

#शनि जयंती कब है | #देश का पहला सूर्य ग्रहण  | #शनि जयंती उपाय | #Shani Amavasya 2021 | #Shani Jayanti 2021 mein kab hai | #Shani Amavasya kab hai 2021


शास्त्रों के अनुसार अमावस्या तिथि का क्या महत्व है ?

शास्त्रों में इस दिन का बहुत ही ज्यादा महत्व बताया गया है। इस दिन ज़्यादातर कई शुभ अनुष्ठान और पूजा-पाठ किए जाते हैं। अमावस्या के दिन कई लोग अपने पितर देवो को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध कर्म भी करते हैं। इस दिन पितृ तर्पण (पितृ भोजन), नदी स्नान और दान-पुण्य आदि करना बहुत ही ज्यादा फलदायी माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि अमावस्या  का दिन पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में बहुत ही ज्यादा  सहायक माना जाता है। अत: पितृ कर्म के लिए यह दिन बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।

साल 2021 में कब-कब है अमावस्या तिथि-

अमवस्या तारीख और दिन

1. दर्श अमावस्या: 12 जनवरी 2021, दिन मंगलवार

2. पौष अमावस्या: 13 जनवरी 2021, दिन बुधवार

3. दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या: 11 फरवरी 2021, दिन गुरुवार

4. फाल्गुनी अमावस्या: 13 मार्च 2021, दिन शनिवार

5. दर्श अमावस्या: 11 अप्रैल 2021, दिन रविवार

6. चैत्र अमावस्या: 12 अप्रैल 2021, दिन सोमवार

7. वैशाख अमावस्या: 11 मई 2021, दिन मंगलवार

8. ज्येष्ठ अमावस्या: 10 जून 2021, दिन गुरुवार

9. आषाढ़ अमावस्या: 9 जुलाई 2021, दिन शुक्रवार

10. श्रावण अमावस्या: 8 अगस्त 2021, दिन रविवार

11. भाद्रपद अमावस्या: 07 सितम्बर 2021, दिन मंगलवार

12. आश्विन अमावस्या: 06 अक्तूबर 2021, दिन बुधवार

13. कार्तिक अमावस्या: 04 नवम्बर 2021, दिन गुरुवार

14. मार्गशीर्ष अमावस्या: 04 दिसम्बर 2021, दिन शनिवार

Shani Dev Jayanti 2021: जून का महीना शनिदेव जी की पूजा तथा शनि जी के उपाय करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। साल 2021 मे 10 जून, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि यानि अमावस्या का दिन है  इस अमावस्या की तिथि या दिन को शनैश्चर जंयती (शनि देव जयंती) कहा जाता है. 10 जून 2021, दिन गुरुवार को सूर्य ग्रहण भी है लेकिन आपको बता दे की शनि देव जयंती की पूजा पर ग्रहण का कोई भी असर नही पड़ेगा क्योकि ये सूर्य ग्रहण भारत मे पूर्ण रूप से नही लगेगा इसलिए भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होने की वजह से सभी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। 

शनि जयंती : शुभ मुहूर्त | शनि जयंती का मुहूर्त कब है

शनि जयंती: 10 जून 2021, दिन गुरुवार 

अमावस्या तिथि का प्रारंभ: 09 जून 2021 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट. से शुरू होगा और अमावस्या तिथि का समापन: 10 जून 2021 को शाम 4 बजकर 22 मिनट तक होगा। 

शनि देव जी के उपाय

शनि देव जयंती पर शनि देव जी के उपाय करने से शनि देव खुश होते हैं। इस दिन शनि देव से जुड़ी वस्तुओं का दान करना बहुत ही अच्छा माना गया है। इस दिन सरसों का तेल, काली उड़द की दाल, काले तिल इत्यादि का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है.

Solar Eclipse 2021: हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 जून, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ मास (June Month) की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इस तिथि को ही शनि जयंती और शनैश्चर जयंती भी कहा जाता है. विशेष बात तो यह है कि इसी दिन (10 जून 2021) को ही  सूर्य ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्रो के अनुसार सूर्य ग्रहण की घटना को विशेष माना जाता है।  

सूर्य ग्रहण कब है? Solar Eclipse 2021

10 June (जून) 2021 को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। लेकिन भारत में इस ग्रहण को सम्पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण  होगा है। जो भारत के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग मे तथा एशिया और यूरोप में आंशिक रूप से दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी ग्रीनलैंड, कनाडा और रूस के कुछ जगहो पर पूर्ण रूप में नजर आएगा। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण है इसलिए इसमें सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाएगा. 

सूर्य ग्रहण का समय | 2021 का पहला सूर्य ग्रहण

सूर्यग्रहण 10 जून 2021, गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और ग्रहण शाम को 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा।

Reference Link: abpnews

Post a Comment

0 Comments