Ticker

6/recent/ticker-posts

Lucky Plants for Home: घर को धन से भर देते है ये 5 पौधे, ग्रह दोष और वास्तु दोष को भी करते हैं दूर | #Lucky plants for home | #घर मे कौन से पौधे लगाने चाहिए

Lucky Plants for Home: घर को धन से भर देते है ये 5 पौधे, ग्रह दोष और वास्तु दोष को भी करते हैं दूर | #Lucky plants for home | #घर मे कौन से पौधे लगाने चाहिए  

वास्तु शास्त्र में पौधों का संबन्ध आपके सौभाग्य और दुर्भाग्य से भी माना गया है। कुछ पेड़ - पौधों को तो इतना कल्याणकारी बताया गया है की इन्हें घर में लगाने से ग्रह दोष और वास्तु दोष खत्म करने की बात कही गई है।

दूनिया मे ऐसा कोई भी इंशान नही होगा जिसको पेड़ पौधों की हरियाली पसंद नहीं है. पेड़ पौधे हमारे आसपास के वातावरण और वायुमंडल को भी स्वच्छ रखते हैं और मन को सुकून भी देते हैं। घर में पेड़ पौधे लगाने से ये घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. इसलिए आजकल लोग सिर्फ आउटडोर प्लांट (आउटडोर प्लांट यानि की घर से बाहर लगाने वाले पेड़) ही नहीं, बल्कि इनडोर प्लांट (आउटडोर प्लांट यानि की घर के अंदर लगाने वाले पेड़) भी लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पौधों का संबन्ध सौभाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है?

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को तो बहुत कल्याणकारी भी माना जाता है और इन्हें घर में लगाने से ग्रह दोष और वास्तु दोष वगैरह खत्म करने की बात कही गई है। वहीं कुछ पेड़ वास्तु शास्त्र के अनुसार इतने खराब होते है की इन पौधों को घर में न लगाने की सलाह दी गई है। आइये अब हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताते है जो आपके लिए लक्की होते हैं और घर में आय के स्रोत को बढ़ाते हैं।

तुलसी (About Tulsi Plant)


तुलसी का पौधा हमेशा घर की पूर्व दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए. ये मान्यता है कि तुलसी का पौधा यदि सही दिशा में लगाया जाए तो घर के हर प्रकार के  वास्तुदोष को खत्म कर देता है. साथ ही घर की नकारात्मकता (
home negative energy) को भी खत्म कर देता है. तुलसी के पौधे के ​नीचे प्रतिदिन दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आप जानते है की जिस घर मे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है उस घर में कभी भी धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। अगर आप भी तुलसी  का पौधा लगाना चाहते है तो इस बात का ध्यान रखे की तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं.

मनीप्लांट (About Money Plant)

मनीप्लांट के बारे मे बताते है कि ये पौधा जितनी तेजी से फैलता है, उतनी ही घर में धन और समृद्धि आती है। मनीप्लांट को हमेशा घर की आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे सकारात्मकता आती है और साथ ही घर के मुखिया की चिंताएं भी कम होती हैं.

पारिजात - कल्पवृक्ष (heaven word)



पारिजात के पौधे को स्वर्ग का पौधा भी कहाँ जाता है। पारिजात के पौधे को कल्पवृक्ष भी कहते है। पारिजात के पुष्प (फूल) की खुशबू दूर-दूर तक फैलती है. माना जाता है कि जिस भी घर पारिजात का पौधा होता है, वहां उस घर मे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है. अगर हम नियमित रूप से यदि पारिजात के पुष्प को भगवान पर चढ़ाये तो स्वर्ण दान करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है और उस घर में धन की कोई कमी नहीं रहती.

शमी


शमी का पौधा भी घर में लगाना शुभ होता है. इस पौधे को घर मे लगाने को लेकर कई तरह की भ्रांतियां(
Misconceptions) हैं. इसका संबन्ध भगवान शनिदेव जी से माना जाता है. भगवान शनिदेव जी किसी को भी राजा या रंक बना सकते हैं. इसलिए लोग इस पौधे को घर में लगाने से डरते हैं। लेकिन अगर हम इस पौधे को घर के मुख्य गेट के बाईं ओर लगाये और इसके नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक (दिया) जलाये तो भगवान शनिदेव जी बहुत प्रसन्न होते हैं. ऐसा करने से घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती और साथ ही भगवान शनिदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

आंवला (Amla)



आंवले का पेड़ भी काफी शुभ माना जाता है। आपको बता दे की आंवले के पेड़ मे देवताओं का वास माना जाता है. आंवला का पेड़ भगवान नारायण को बहुत ही प्रिय है। मान्यता है कि इस पेड़ को घर में लगाकर इसके नीचे नियमित रूप से दीपक जलाया जाए, तो भगवान नारायण और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में धन की कोई कमी नहीं रहती है।

Reference Link: tv9hindi.com

Post a Comment

0 Comments