#जाने हरयाणा बोर्ड के पेपर कब होंगे | #Haryana Board Exam News Today in Hindi | #HBSE News Today 2020 | #Haryana Board Exam 2021 Date Sheet | Haryana Board Exam News 2021 |
BSEH 10th and 12th Exam 2021 : हरियाणा बोर्ड ने 10th की परीक्षा रद्द और 12वीं की परीक्षा स्थगित की
BSEH 10th 12th Exam 2021 : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए CBSE (Central Board of Secondary Education) बोर्ड के बाद अब हरियाणा बोर्ड ( BSEH और HBSE) ने भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा बोर्ड ने 10th की परीक्षा रद्द कर दी है और 12वीं की परीक्षा को टाल दिया गया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया की पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (10th) और सीनियर सेकेंडरी (12th) (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 20 अप्रैल 2021 से शुरू होनी थीं। लेकिन अब कोविड-19 के हालातों को देखते हुए 12th की परीक्षा की नई तिथियों पर फैसला होगा।
अभी हरियाणा बोर्ड ने 10th के बच्चो का रिजल्ट कैसे निकाला जाएगा उसका फॉर्मूला भी स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन यह जरूर कहा है कि 10th क्लास का परिणाम बच्चो के इंटरनल असेसमेंट के आधार पर निकाला जाएगा। इंटरनल असेसमेंट के बाद रिज़ल्ट जारी किया जाएंगे।
हरियाणा बोर्ड से पहले सीबीएसई (CBSE Board), यूपी बोर्ड (UP Board), छत्तीसगढ़ बोर्ड(Chhattisgarh Board), पंजाब बोर्ड(Panjab Board), राजस्थान बोर्ड(Rajasthan Board), महाराष्ट्र बोर्ड(Maharashtra Board), एमपी बोर्ड(MP Board) ने भी कोरोना (Covid-19) के चलते अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सीबीएसई (CBSE Board) ने भी 10th की परीक्षा रद्द कर दी है और बच्चो के इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट निकालने का फैसला लिया है।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10th और 12th की परीक्षाओं को लेकर लिए गए फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स पोस्ट और कमेंट्स करके हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द कराने या फिर ऑनलाइन परीक्षा आय़ोजित करने की मांग करते दिख रहे थे।
आपको यह भी बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने भी CBSE Board की तर्ज पर वर्ष 2020-2021 के छात्रों को राहत देते हुए पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती की है। इसके साथ ही प्रश्न-पत्र में 50 फीसदी तक वस्तुनिष्ठ प्रश्र (optional type questions) शामिल किए जाएंगे। परीक्षा में इस बार परीक्षार्थियों (छात्रों) को दो प्रश्न पत्र दिये जाएंगे । पहले प्रश्न पत्र में सब्जेक्टिव प्रश्नों को लेकर छात्रों को उत्तरपुस्तिका पर जवाब लिखने होंगे। वहीं दूसरे (भाग) पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र(Optional Questions) शामिल होंगे, जिसके लिए छात्रों को बुकलेट मिलेगी। इन सवालों के जवाब छात्रों को इसी बुकलेट पर देने होंगे।
Reference Link: https://www.youtube.com/watch?v=a66y-nchHNo
Reference Link: livehindustan.com
0 Comments