Ticker

6/recent/ticker-posts

Haryana Latest News: झज्जर लघु सचिवालय में अचानक लगी आग, चपेट में आया पूरा रिकॉर्ड | #झज्जर न्यूज़ | हरियाणा लेटैस्ट न्यूज़

 

Haryana Latest News: झज्जर लघु सचिवालय में अचानक लगी आग, चपेट में आया पूरा रिकॉर्ड

झज्जर (हरियाणा)हरियाणा के झज्जर में जिला मुख्यालय मे स्थित लघु सचिवालय में स्थित तहसील कार्यालय की बिक्री सेल में अचानक से अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। यह घटना रविवार सुबह करीबन 8 बजे की है। आग लगते ही वहां रखा हुआ रिकार्ड आग की चपेट में आ गया और जल कर राख हो गया। 

जब वहाँ पर पर उपस्थित लोगो ने कार्यालय से धुआं निकलता हुआ देखा तो लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग किस वजह से लगी इसके पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है। घटना की सूचना मिलते ही झज्जर सिटी थाना प्रभारी नर सिंह व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

कम्पयूटराइज रिकार्ड होना जरूरी  

जानकारी के मुताबिक झज्जर जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय के दो भवन है। एक भवन मुख्य प्रवेश द्वार है और  दूसरा भवन आफिसर कालोनी की रिहायशी से जुड़ा हुआ है। तीन तल वाले इस भवन के प्रथम तल पर अज्ञात कारणों के चलते आग लगी, जिसमें जमीनों की खरीद-फ्रोख्त से जुड़ा हुआ रिकार्ड रखा रहता है। 

 

हालांकि पिछले लंबे समय से डाटा को कम्पयूटराइज करने का काम चल रहा था। अब यह रिकार्ड आनलाइन हो रखा था या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो निश्चित ही यह बड़ी दिक्कत का सबब हो सकता है। आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है या किसी ने लगाई है इस बात के बारे में आधिकारिक स्तर पर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। 

 Reference Link: news24

Post a Comment

0 Comments