सरकारी नौकरी (Government Jobs-2021):इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force Job-2021) ने 334 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है, 30 जून 2021 तक अप्लाई कर सकेंगे। योग्यता 12वीं पास कैंडिडेट्स
योग्यता (Eligibility):
जो भी कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते है वो 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं (मैथ्स और फिजिक्स) मे पास होने चाहिए। पद के अनुसार योग्यता की पूरी जानकारी के लिए आप AFCAT का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit):
• फ्लाइंग ब्रांच (Flying Branch) – अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपकी उम्र 20 से 24 साल होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी।
• ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) – अगर आप ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) के लिए आवेदक करना चाहते है तो आपकी उम्र 20 से 26 तक होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी।
सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process):
फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स की ऑनलाइन AFCAT की परीक्षा होगी। जो भी कैंडिडेट्स ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए अप्लाई करता है उसको इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट में भी बैठना होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट AFCAT और AFSB दोनों परीक्षा के रिजल्ट्स के आधार पर निकाली जाएगी।
एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern)
जो भी कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई करता है उसका 2 घंटे 45 मिनट का टेस्ट होगा और टेस्ट में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। टेस्ट मे जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग, मिलिट्री एप्टीड्यूड से सवाल पुछे जाएँगे। पेपर कुल 300 अंकों का होगा।
आवेदन शुल्क
• जनरल - 250 रुपए
• एनसीसी स्पेशल एंट्री (NCC Special Entry) - कोई फीस नहीं।
• मेट्रोलॉजी एंट्री- कोई फीस नहीं ।
आवेदन कैसे करे
जो भी कैंडिडेट्स इच्छुक और योग्य है वो अप्लाई करने के लिए https://careerindianairforce.cdac.in या https://afcat.cdac.in वैबसाइट के जरिए तय तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 Comments