Ticker

6/recent/ticker-posts

#ब्लैक फंगस बीमारी क्या है | #black fungus ka test kaise hota hai | #Black fungus kya hai in Hindi | #Black fungus ke lakshan kya hote hain | #Black Fungus kaise hota hai | #Black Fungus kaise failta hai

#ब्लैक फंगस बीमारी क्या है | #black fungus ka test kaise hota hai | #Black fungus kya hai in Hindi | #Black fungus ke lakshan kya hote hain | #Black Fungus kaise hota hai | #Black Fungus kaise failta hai

जाने आपको ब्लैक फंगस हुआ है या नहीं, ब्लैक फंगस के लक्षण क्या है और इसका इलाज क्या है



जो व्यक्ती कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे है ज़्यादातर उन्ही लोगो मे ब्लैक फंगस की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे कई मरीज सामने आए हैं, जो कोरोना के संक्रमण से तो ठीक हो गए थे, लेकिन ब्लैक फंगस का शिकार होने की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। कई ऐसे लोग भी सामने आए है, जिन्हें इस संक्रमण के चलते आंखों की रोशनी गंवानी पड़ी है। राजस्थान सरकार ने तो ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस (Black Fungus) की पहचान, ब्लैक फंगस से बचाव के उपाय और इलाज को लेकर गाइडलाइंस भी जारी की हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ब्लैक फंगस के लक्षण, कैसे कर सकते हैं ब्लैक फंगस से बचाव और ब्लैक फंगस का इलाज क्या है...


ज्यादातर ऐसे लोगों को होता है ब्लैक फंगस से खतरा

1. अनियंत्रित डायबिटीज के मरीजों और कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान स्टेरॉयड का सवाल करने वाले लोगों को इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है।

2. कोरोना मरीज जो ऑक्सीजन पर रह-रहे है और इसके अलावा वो लोग जो सांस से संबंधी बीमारियों और एंटी कैंसर ट्रीटमेंट ले रहे है, को भी यह समस्या होती है। 

3. वे लोग जो स्टेरॉयड की हाई डोज लेते है उनको भी ब्लैक फंगस का खतरा रहता है। 


हम कैसे पता लगाएं कि हम ब्लैक फंगस का शिकार हुए है

1. नाक मे खून आना या फिर काले रंग सा कुछ पदार्थ निकलना।

2. नाक बंद होना, सिर मे दर्द होना या फिर आंखों में जलन और दर्द होना। आंखों के आसपास की जगह पर सूजन होना। डबल विजन, आंखें लाल हो जाना, आंखो की दृष्टि कमजोर होना, आंखें बंद करने और आंखें खोलने में दिक्कत होना आदि ब्लैक फंगस के प्रमुख लक्षण हैं। 

3. दांतों में दर्द हो, कुछ भी चीज जैसे खाना इत्यादि चबाने में कष्ट होना या फिर उल्टी और खांसने में खून आना। 


अगर ब्लैक फंगस का शिकार हो जाए तो क्या करें

1. तुरंत ही किसी भी नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। 

2. जब तक ठीक नही हो जाते है तब तक इलाज करवाए। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का भी प्रयास करें और समय-समय पर डायबिटीज की  मॉनिटरिंग करते रहें। 

3. अगर आप किसी भी अन्य दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो लगातार दवा लें और लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहें। 

4. स्टेरॉयड की कोई भी दवाई खुद से न लें। ऐसी करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है।


👉👉👉 ब्लाक फंगस के लक्षण  ज्यादा डिटेल्स से पढे 👈👈👈



Reference Link: livehindustan.com

Post a Comment

0 Comments