Ticker

6/recent/ticker-posts

#प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2021 | #Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) full details in Hindi Application Form, List and #How we can apply for Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana

#प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2021 | #Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) full details in Hindi Application Form, List and  #How we can apply for Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2021 Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) full details in Hindi Application Form, List and How we can apply for Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana


देश में ज़्यादातर वर्गों मे आर्थिक सुरक्षा की कमी हैं. हमारे देश में सामान्य रूप से: परिवार में एक ही व्यक्ति परिवार को पालता हैं. यानि ज़्यादातर एक ही व्यक्ति पर पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी होती है। ऐसे में अगर उस व्यक्ति पर किसी भी तरह की मुसीबत आ जाती है तब परिवार निसहाय हो जाता हैं. इसी वजह से बजट में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) को जनता के लिए लागू किया गया. बाद में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) को प्रधानमंत्री जन धन योजना से भी जोड़ दिया जायेगा.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है (What is Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana - PJJBY)

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसी (Life insurance) हैं, जिसके अंतर्गत अगर किसी भी कारण से धारक की मौत हो जाती है तो इसमे बीमा राशि मिलने का प्रावधान हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) के तहत धारक के परिवार जनों को 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना को हर साल 31 मई से पहले रिन्यू करवाना होता है, जिसके लिए प्रीमियम (पूरे साल) शुल्क 330 रुपये प्रति वर्ष तय किया गया हैं।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए योग्यता क्या है (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Eligibility) 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मे रजिस्ट्रेशन करने के लिए धारक का 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की आयु का होना जरूरी है अर्थात प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) का लाभ 18 से 50 वर्ष तक की आयु वाला व्यक्ति ले सकता है और आपको बताना चाहेंगे की धारक का बैंक खाता होना जरूरी है। PJJBY योजना धारक के नाम से ही शुरू की जाएगी, जिसमे वह अपना उत्तराधिकारी (Nominee) का नाम देगा.

  1. योजना के लिए अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड नंबर होना जरूरी हैं।
  2. योजना अप्लाई करने के लिए एक स्व प्रमाणित स्वस्थ प्रमाणपत्र का होना जरूरी है।  

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना PJJBY का कैसे बने हिस्सा (How to Apply for Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana in hindi)

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana) मे रजिस्ट्रेशन करने के लिए बैंक खाता धारक को अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते (Bank account) से जोड़ना होगा। इसके बाद हर साल 31 मई तक फॉर्म भरकर बैंक (जिस बैंक मे आपका खाता है) में देना होगा, जिसके बाद आप प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJMY) का लाभ उठा सकते हैं.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJMY) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म (Application Form for Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana)

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJMY) से जुड़ने के लिए फॉर्म बैंक अथवा किसी भी बीमा कंपनी से प्राप्त किया जा सकता हैं. अगर ऑनलाइन फॉर्म चाहिये तब नीचे दी गई लिंक से फॉर्म प्राप्त करें.  

👉👉 एप्लिकेशन फॉर्म:👈👈 

https://www.jansuraksha.gov.in/Files/PMJJBY/PMJJBY_Enrollment_Form.pdf

👉👉क्लेम फॉर्म: 👈👈

https://www.jansuraksha.gov.in/Files/PMJJBY/PMJJBY_Claim_Form_Rules.pdf

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए क्लेम फॉर्म (Download Claim Form for Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana)

अगर किसी भी PJJBY धारक की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु के पश्चात् धारक के घर के लोग या Nominee प्रीमियम के लिए क्लेम कर सकते हैं, जिसके लिए वे फॉर्म बैंक अथवा बीमा कंपनी से प्राप्त कर सकते हैं. ऑनलाइन फॉर्म के लिए इस लिंक पर जाये. 

👉👉 क्लेम फॉर्म:

https://www.jansuraksha.gov.in/Files/PMJJBY/PMJJBY_Claim_Form_Rules.pdf


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) प्रीमियम भुगतान एवं अकाउंट (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Premium Amount and Account)

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की सबसे बढ़िया बात ये है की इसकी बीमा राशि इतनी कम रखी गयी है कि कोई भी व्यक्ति इसके प्रीमियम को भर सकता है. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का प्रीमियम प्रतिवर्ष 330रुपए  की रखी गयी है यानि की अगर हर महीने केवल 27 रूपए जमा किये जाएँ तो हर साल इसके प्रीमियम आसानी से भरी जा सकती हैं. यह राशि आपके बैंक बचत खाते से स्वतः ही काट ली जाएगी, लेकिन इसके लिए आपको फॉर्म भरते समय यह आप्शन भरना होगा और टाइम पर पॉलिसी को रिन्यू भी करवाना होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना  के अंतर्गत यह नियम बनाया गया है कि प्रतेक बीमा धारक प्रति वर्ष अपने बीमा पालिसी को रिन्यू करवाए। इसलिए प्रीमियम भरने का समय आने से पहले ही अपने बैंक अकाउंट (जो बैंक PJJBY योजना मे दे रखा है) में पर्याप्त राशि का रखना अनिवार्य है।


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) के तहत दिया जाने वाला कवरेज (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Coverage)

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, बीमा लाइफ कवरेज की सुविधा प्रदान करती है। इसलिए इसी वजह से इस योजना मे किसी भी तरह की कोई भी विशेष शर्तों और नियमों को नहीं जोड़ा गया है। कई बार तो ऐसे नियमों और शर्तों की वजह से बीमा धारकों को बहुत सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है, किन्तु यहाँ पर ऐसा नहीं हैं. इस योजना के अंतर्गत सीधे सीधे प्रीमियम भरना है और मृत्यु के अतिरिक्त किसी भी तरह की शारीरिक व्याधियों पर PJJBY बीमा की राशि प्राप्त की जा सकेगी। PJJBY योजना के अंतर्गत अगर बीमा धारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रूपये की राशि दी जाएगी, चाहे मृत्यु दुर्घटना के कारण हो या फिर स्वाभाविक मौत हो।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) में नॉमिनी के नियम (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Nominee Rules)

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को अप्लाई  करते समय अगर धारक अपने अलावा किसी ओर को अपना नॉमिनी बनाना चाहता है, तो उसे नॉमिनी में उस व्यक्ति का नाम देना होगा. जिस व्यक्ति को आप नॉमिनी बनाना चाहते है और वह व्यक्ति 18 वर्ष से कम का है तो नॉमिनी के नाम के साथ उसके अभिभावक का नाम भी जमा करना होगा.


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) के तहत योजना से जुड़े रहने के दो आप्शन (Pradhanmantri Jeevan Jyoti bima Yojana Options)

अगर आप PJJBY योजना को लगातार रखना चाहते है तो आपको हर साल एक फॉर्म 1 जून से पहले भरकर जमा करना जरूरी हैं, फार्म जमा करने के बाद प्रीमियम राशि आपके बैंक खाते से बैंक द्वारा अपने आप ही ले ली जाएगी.

दूसरा आप्शन यह है की हैं अगर धारक लंबा अनुबंध (ज्यादा टाइम तक) करना चाहता हैं तब 2 से 4 वर्ष का लॉन्ग टाइम रिस्क कवरेज को चुन सकता हैं. फिर इसमे PJJBY योजना की  प्रीमियम राशि हर साल अपने आप ही बैंक द्वारा आपके बैंक खाते से काट ली जाएगी.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) की सुविधा कहाँ संचालित होगी

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना SBI बैंक में उपलब्ध हैं. बाद मे इसे अन्य सभी निजी बैंक अथवा LIC के साथ भी जोड़ दिया जायेगा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की सुविधा शुरू से ही भारतीय जीवन बीमा निगम देख रही है.

PJJBY- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में सरकार का योगदान (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana – Govt Role)

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत सरकार हर साल अदा की जाने वाली राशि तय करेगी. अर्थात इस योजना के लिए सरकार द्वारा हर साल निर्णय बदले जा सकते है. साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की बीमा राशि पब्लिक वेलफेयर फण्ड जैसी संस्थाओं द्वारा दी जाएगी.


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) पर कर सुविधा (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Taxation)

अभी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 80 C के के अनुसार टैक्स फ्री हैं। अगर बीमा पालिसी के अनुसार 1 लाख रूपये से अधिक बीमा दिया जा रहा हैं, लेकिन फॉर्म 15G या फॉर्म 15H जमा नहीं किया गया हैं तब कूल आय से 2% टीडीएस काट लिया जाएगा. यानि धारक करदाता हैं तब उसे 2% टीडीएस काट कर ही बीमा कवरेज दिया जायेगा.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) की सीमा (कंडिशन्स) (Termination Policy for Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana)

  1. जैसे ही आपकी आयु 55 वर्ष की हो जाती है तो आपकी पॉलिसी बंद कर दी जाएगी.
  2. अगर आप पॉलिसी को रिन्यू नही करवाते है तो भी योजना बंद की जा सकती हैं.
  3. अगर आप प्रीमियम की राशि वक्त पर नही दे पाते है तो भी बैंक अथवा बीमा कंपनी के द्वारा पॉलिसी बंद की जा सकती हैं.
  4. अगर उपभोक्ता के 2 बैंक मे बचत खाते हैं और वह दोनों मे योजना से जुड़ा हुआ हैं अर्थात दोनों खातो से प्रीमियम की राशि जमा की गई हैं तब राशि एवम प्रीमियम पर कार्यवाही की जाएगी. 
  5. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) के लाभ (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana Benefits)
  6. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अनुसार धारक को 2 लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जायेगा, चाहे मृत्यु दुर्घटना से हुई हो या फिर सामान्य तरीके से।
  7. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) में प्रीमियम केवल 330 रुपये प्रति वर्ष हैं, जो कि एक रूपये दिन से भी कम हैं.
  8. भविष्य में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) को प्रधानमंत्री जन-धन योजना से जोड़ दिया जाएगा.
  9. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का बैंक से जुड़ी होने के कारण खाताधारक को प्रीमियम भरने की तारीख याद रखने की जरूरत नहीं होगी।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PJJBY) एवम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में क्या अंतर है (Difference between PMJJBY and PMSBY)

वैसे देखे तो यह एक बड़ा सवाल हैं कि एक ही बजट में दो अलग अलग प्रकार की बीमा सुविधा क्यो दी गई है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवम्‌ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मे क्या अंतर है।

SN

मुख्य बिंदु

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

1

प्रीमियम राशि

330 रूपये प्रति वर्ष

12 रूपये प्रति वर्ष

2

कवरेज नियम

मृत्यु कवरेज (एक्सीडेंटल/ सामान्य)

एक्सीडेंटल कवरेज (पूर्ण 2 लाख / आंशिक 1 लाख)

3

आयु सीमा

18 वर्ष से 50 वर्ष तक

18  वर्ष से 70 वर्ष तक

4

कवरेज अवधि

50 वर्ष तक

जब  तक सुचारू रखे तब तक

 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना देश की जनता को विपत्ती के समय दी जाने वाली एक सहायता हैं। यानि की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का फायदा आप तब भी उठा सकते है जब आपको आर्थिक मदद की जरूरत हो।

 

👉प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए संपर्क करे:- 👈

CSC Center Bahala:  +91-7733844020


Post a Comment

1 Comments

  1. How do I make money from playing games and earning
    These 출장샵 are the three most popular forms of gambling, communitykhabar and are explained https://vannienailor4166blog.blogspot.com/ in a very concise and concise manner. The most common wooricasinos.info forms งานออนไลน์ of gambling are:

    ReplyDelete