पूरे भारत देशभर में आम जनता के लिए कोविड-19 का टीकाकरण (covid-19 vaccine) 1 मार्च से ही शुरू हो गया था । हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन कर्मचारी को टीका लगने करने के बाद 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाया जा चुका है। अगर आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है और आपने कोविड का टीका नही लगवाया है तो आप अब भी टीका लगवा सकते है। अगर आपकी उम्र 45 साल या फिर 45 साल से अधिक है तो भी आप टीका लगवा सकते है क्योकि 1 मार्च से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगो का भी टिकाकरन शुरू हो गया था । अब 18 से 45 वर्ष के आयुवर्ग को लेगों का टीकाकरण किया जा रहा है। आप अपनी पसंद के सेंटर मे जाकर टीका लगवा सकते है ।
कोरोना वैक्सीन ( Covid Vaccine ) के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
आप कोरोना वैक्सीन के लिए तीन तरीको से रजिस्ट्रेशन कर सकते है यानि की आपके पास रजिस्ट्रेशन के लिए तीन विकल्प है । आप ऐडवांस में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा ऑन द स्पॉट (यानि की टिकाकरन सेंटर मे जाकर ) रजिस्ट्रेशन करा सकते है। तीसरे विकल्प यह है की सरकार खुद आपसे वैक्सीन के लिए संपर्क करेगी।
ऐडवांस सेल्फ-रजिस्ट्रेशन (Covid-19 vaccine online registration): अगर आप टीकाकरण के योग्य हैं तो Co-WIN ऐप डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा आप आरोग्य सेतु मोबाइल एप पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है । Co-WIN की वेबसाइट https://selfregistration.cowin.gov.in पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तरीका इस प्रकार है:
👉👉 वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करे ✅✅
सीनियर सिटिजंस यानि 60+ उम्र के लोग फोन से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते है । इसके लिए आपको कॉल सेंटर मे फोन करना होता है । कॉल सेंटर के नंबर 1507 डायल करना होगा।
ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन: अगर आप सेल्फ-रजिस्टर नहीं करा सकते हो या फिर अपने आप से रजिस्ट्रेशन नही कर सकते हो तो फिर आप नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं। वहां आप खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। अगर आप रजिस्ट्रेशन करवाने जाते है तो फिर एक वैध पहचान पत्र और को-मॉर्बिडिटी का सर्टिफिकेट (अगर लागू है तो) ले जाना न भूलें।
फेसिलेटेड रजिस्ट्रेशन: यह विकल्प केवल राज्य सरकार और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के लिए ही है। टारगेट ग्रुप्स के लिए टीकाकरण की तारीख तय की जाएगी। इस तरीके मे जो स्वास्थ्य अधिकारी है अपनी तरफ से कोशिश करेंगे कि सभी टारगेट ग्रुप्स यानि जिनको टीका लगेगा उनको केंद्र तक लाया जाए। इसके लिए पंचायती राज और महिलाओं, ASHA Workers, ANM के सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को यूज किया जाएगा।
अगर आप वैक्सीन लगवाना चाहते है तो आपके पास कौन-कौन सा डॉक्युमेंट्स होना चाहिए ?
अगर आप ऊपर दिये हुए किसी भी तरीके से रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है या फिर अपने आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो, टीकाकरण से पहले आपको पहचान पत्र दिखाना होगा। भारत सरकार ने 12 तरह के पहचान पत्रों को टीकाकरण के लिए अप्रूव किया है।
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- PAN कार्ड
- वोटर आईडी
- पासपोर्ट
- बैंक पासबुक या फिर पोस्ट ऑफिस पासबुक
- मनरेगा जॉब कार्ड
- हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड
- पेंशन डॉक्युमेंट
- सरकारी कर्मचारियों का सर्विस आईडी कार्ड
- नैशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
- अगर आप MP/MLA/MLC है तो फिर आप MP/MLA/MLC
के आईडी कार्ड के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
·

0 Comments