कोरोना वायरस (COVID-19) का टेस्ट कैसे करते है ? Testing for COVID-19 | CDC | #covid-19 test procedure | What is PCR COVID test |
कोरोना वायरस (COVID-19) का टेस्ट कैसे करते है ?
कोविड -19 (कोरोना वायरस – Covid-19 Test) के टेस्ट में किसी भी प्रकार का Blood Test नहीं होता है। कोविड-19 (Covid-19) टेस्ट में हमारे गले की खराश या फिर हमारे नाक की एक स्वैब के जरिए जांच की जाती है। सैंपल कोविड टीम के द्वारा लिया जाता है या फिर आप किसी मे लेब मे जा सकते है जहाँ पर कोविड -19 की जाच की जाती हो और कोविड़ -19 सैंपल लेने के बाद, नोडल अस्पतालों मे सैंपल की जांच होती है, जिस में तैनात डॉक्टर जांच करते हैं कि क्या उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता है भी या नहीं? अगर डॉक्टर को लगता है की आपको अस्पताल मे भर्ती करना चाहिए तो आपको अस्पताल मे आइसोलेट यानि भर्ती किया जाता है नहीं तो आपको घर पर ही आइसोलेट रहने के लिए कहा जा सकता है। यदि आपका कोविड़ -19 टेस्ट पॉजिटिव आता हैं तभी आपको हॉस्पिटल मे आइसोलेट करने के लिए बोला जाता है , और यह जरूरी नही है की आप हॉस्पिटल मे ही आइसोलेट हो सकते है, आप अपने घर मे भी आइसोलेट हो सकते है। आप अपने घर मे कम से कम 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन यानी एकांत में रह सकते है।
भारत में कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए क्या करना चाहिए या आप कोविड़-19 टेस्ट के बारे मे कैसे जानकारी प्राप्त कर सकते है ?
अगर आप कोविड-19 टेस्ट के बारे मे जानकारी लेना चाहते है या टेस्ट करवाना चाहते है तो आप केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 24X7 हेल्पलाइन नंबर: 01123978046 पर कॉल कर सकते है या फिर आप ncov2019@gmail.com पर भी मेल करके जानकारी प्राप्त कर सकते है । अगर आप टेस्ट करवाना चाहते है तो कुछ समय बाद आपके पास जिला निगरानी अधिकारी व कोविड़ -19 की टीम आएगी और यदि संक्रमण की आशंका अधिक है, तो आपको टेस्ट के लिए किसी भी बड़े हॉस्पिटल में ले जाया जा सकता है। संदिग्ध मामलों की जांच हेतु सरकार ने अलग-अलग एम्बुलेंस रखी हैं। संदिग्ध मामलों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती है। आप अपने स्वयं के साधन मे भी हॉस्पिटल मे जा सकते है, लेकिन हमेशा ध्यान रखे की पब्लिक ट्रांसपोर्ट मे कोविड़ -19 की जांच करवाने ना जाए।
यदि आप COVID -19 से संक्रमित होते हैं और फिर ठीक हो जाते हैं, तो क्या आप फिर से संक्रमित हो सकते हैं?
फिलहाल अभी तक इस बारे मे कोई जानकारी नही मिली है। चीन से मिली कुछ रिपोर्टों में भी कहा गया है कि कुछ लोगों को COVID-19 था और कुछ डीनो बाद वो ठीक भी हो गए थे, लेकिन फिर से कुछ डीनो बाद वो वापिस से बीमार पड़ गए। इसलिए यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोई व्यक्ति कोविड़-19 से ठीक होने के बाद फिर से बीमार पड़ जाता है,
या उसे कोई नया संक्रमण हो जाता है या फिर ये भी हो सकता है की वह व्यक्ति पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ हो । सिएटल के फ्रेड हचिंसन कैंसर रिसर्च सेंटर (Fred Hutchinson Cancer Research Center -
Seattle) के वैज्ञानिकों का कहना है कि हर 15 दिन में वायरस का 30,000 अक्षरों का आनुवंशिक कोड बदल जाता है। इसलिए अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कोविड़ -19 से ठीक हुये लोग वापिस से किस कारण से संक्रमित या बीमार हो सकते हैं।
क्या आपका मजबूत इम्यून सिस्टम आपको कोरोना वायरस (कोविड़ -19 )के संक्रमण से बचा सकता है?
इस बारे में विशेषज्ञों और डाक्टरों का कहना है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि किसी भी व्यक्ति की इम्युनिटी पॉवर कितनी मजबूत है या फिर कितनी कमजोर है। डब्ल्यूएचओ (W.H.O.) और सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (C.D.C) के अनुसार जिन लोगों में कोविड़ -19 के संक्रमण की आशंका ज्यादा है वे या तो बुजुर्ग लोग हैं या फिर अंडरलाइंग मेडिकल कंडिशन ( underlying medical conditions – यानि की डायबिटीज, हार्ट डिसीज, फेफड़ों की बीमारी आदि) वाले लोग हैं। जो लोग बुजुर्ग हैं और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले हैं, उन्हें COVID-19 के संक्रमण से लड़ने में परेशानी होती है । जिन लोगों में पहले से ही एक अंडरलाइंग मेडिकल कंडिशन जैसे हार्ट डिसीज, डायबिटीज, या से पीड़ित लोगों में गंभीर लक्षण पैदा करने वाले संक्रमण का खतरा अधिक है। इस प्रकार के लोगो मे एक मजबूत रोग प्रतिरोद्क समता नहीं होती है, जिसके कारण यह संक्रमण से नहीं लड़ सकते हैं। लेकिन यह जरूरी नही है की अगर आप युवा है और बिलकुल स्वस्थ है तो आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता नही है, आपको सावधानी तो हर हालत मे बरतने की आवश्यकता है।
आप सोचते होंगे की की क्या मुझे मास्क पहनना चाहिए?
डब्लूएचओ WHO के
अनुसार, यदि आपको कोविड़-19 Covid-19 का पता चला है या फिर आप किसी भी कोविड -19 के रोगी की देखरेख कर रहे हैं, तो आपको मास्क पहनना चाहिए। यदि आप डिस्पोजेबल फेस मास्क का उपयोग कर रहे है तो आपको डिस्पोजेबल फेस मास्क का केवल एक बार ही उपयोग करना चाहिए । डिस्पोजेबल फेस मास्क को एक बार पहनने के बाद जला देना चाहिए। मास्क केवल तभी सुरक्षा दे सकते हैं,
जब हाथों को एल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाईजर से साफ करके मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा हो। मास्क को हमेशा सही तरीके से ही इस्तेमाल करना चाहिए ।


0 Comments